scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

444 दिन की FD, ये 6 बैंक कर रहे ऑफर, कहां ज्यादा फायदा?

444 दिन की एफडी स्कीम पॉपुलर
  • 1/8

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) निवेश (Investment) के लिहाज से बेहतरीन विकल्प बना हुआ है. बीते कुछ समय में बैंक एफडी पर ग्राहकों को धांसू ब्याज ऑफर कर रहे हैं और अलग-अलग टैन्योर के लिए पैसे लगाने के लिए स्पेशल एफडी स्कीम्स संचालित कर रहे हैं. इनमें शामिल है 444 दिन वाली एफडी स्कीम (444 Days FD Scheme), जो शानदार ब्याज के साथ पॉपुलैरिटी में टॉप पर बनी हुई है. देश के सबसे बड़े बैंक SBI से लेकर PNB तक पांच बड़े बैंक ग्राहकों को इस टैन्योर की एफडी पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं कहां ज्यादा ब्याज मिल रहा है और कहां निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है? (Photo: ITG)

एफडी में निवेश पर रिस्क जीरो 
  • 2/8

एफडी में निवेश पर रिस्क जीरो 
न सिर्फ बैंकों की ओर से दिए जा रहे शानदार ब्याज और रिटर्न के लिहाज से एफडी स्कीम पॉपुलर हैं, बल्कि FD Investment बिना रिस्क वाला निवेश भी माना जाता है. खासकर बुजुर्गों के लिए तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं, क्योंकि आम ग्राहकों की तुलना में उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक अधिक ब्याज ऑफर करते हैं. फिलहाल आम ग्राहकों की बात करें, तो 444 Day's FD Schemes पर ये पांच बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.45% से 6.75% तक का ब्याज दे रहे हैं. (Photo: ITG)

पहला बैंक: Central Bank of India
  • 3/8

पहला बैंक: Central Bank of India
444 दिन वाली एफडी स्कीम पर ब्याज देने के मामले में सरकारी बैंकों की लिस्ट में पहे पायदान पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का नाम आता है. ये आम ग्राहों को इस अवधि की एफडी पर सालाना 6.75% का ब्याज दे रहा है. (Photo: ITG)

Advertisement
दूसरा बैंक: Punjab National Bank 
  • 4/8

दूसरा बैंक: Punjab National Bank 
पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB भी अपने ग्राहकों के लिए 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है. PNB Special 444 Days FD में सामान्य ग्राहकों को 6.60%, तो सीनियर सिटीजंस को 7.10% की सालाना दर से ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए Punjab National Bank 7.40% तक का धांसू रिटर्न दे रहा है. (Photo: ITG)

तीसरा बैंक: Indian Overseas Bank 
  • 5/8

तीसरा बैंक: Indian Overseas Bank 
इंडियन ओवरसीज बैंक में भी 444 दिन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को पंजाब नेशनल बैंक की तरह ही 6.60% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. बैंक की ओर से पीएनबी के बराबर ये Interest Rate बीते 15 मई 2026 से ही ऑफर किया जा रहा है. (Photo: ITG)

चौथा बैंक: Canara Bank
  • 6/8

चौथा बैंक: Canara Bank
कैनरा बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिन की एफडी स्कीम में भी आम ग्राहकों को धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है. Canara Bank अपने सामान्य ग्राहकों को इस टैन्योर की एफडी लेने पर 6.50% का सालाना ब्याज दे रहा है. (Photo: ITG)

पांचवां बैंक: State Bank Of India 
  • 7/8

पांचवां बैंक: State Bank Of India 
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने ग्राहकों को 444 दिन की स्पेशल एफडी ऑफर कर रहा है. यहां एफडी कराने पर आम ग्राहकों 6.45% का एनुअल इंटरेस्ट रेट मिल रहा है. (Photo: ITG)

छठा बैंक: Bank Of Baroda
  • 8/8

छठा बैंक: Bank Of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा यानी BoB में 444 दिनों की FD को बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम नाम से चलाया जा रहा है. इस स्पेशल FD स्कीम में सामान्य ग्राहकों के लिए 6.45% सालाना की दर से, जबकि सीनियर सिटीजन को 6.95% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं 80 वर्ष और उससे अधिक की उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% का ब्याज मिलता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement