इससे पहले कि ब्याज दरों को घटाने के बारे में कोई कदम उठाएं, दो बैंकों ने इस दिशा में शुरुआत कर दी है. ये हैं प्राइवेट सेक्टर के बैंक और . एक आर्थिक समाचार पत्र ने यह खबर दी है.
इन दोनों बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी चुपचाप घटा दी हैं. अब इन दोनों ने ब्याज दरें 9 फीसदी से भी कम कर दी हैं.
एचडीएफसी बैंक ने अपनी ब्याज दर 50 बेसिस प्वाइंट यानी आधा फीसदी घटा दी है जबकि आईसीआईसीआई बैंक ने 25 बेसिस प्वाइंट यानी चौथाई फीसदी.
एक साल से अधिक के जमा पर एचडीएफसी की अधिकतम ब्याज दर अब 8.75 फीसदी हो गई है. यही हाल आईसीआईसीआई बैंक का भी है जिसकी अधिकतम ब्याज दर 390 दिनों के जमा पर 8.75 फीसदी है.
ये दरें 28 नवंबर से लागू हो गई हैं. इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कटौती कर दी थी.