scorecardresearch
 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

सेंसेक्स सुबह 19.17 अंकों की कमजोरी के साथ 27,807.82 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,581.50 पर खुला.

Advertisement
X
शुरुआती कारोबार में तेजी
शुरुआती कारोबार में तेजी

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 40.28 अंकों की मजबूती के साथ 27,867.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.90 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,593.15 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.17 अंकों की कमजोरी के साथ 27,807.82 पर, जबकि (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,581.50 पर खुला.

वहीं शुरुआती में रुपया 16 पैसे मजबूती के साथ 66.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है. गुरुवार को रुपया 39 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 66.85 प्रति डॉलर पर आ गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement