scorecardresearch
 
बाजार में गिरावट, 247 अंक लुढ़ककर सेंसेक्स बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 247 अंक की गिरावट के साथ 25,617 पर और निफ्टी 73 अंक की गिरावट के साथ 7,796 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
247 अंक लुढ़ककर सेंसेक्स बंद

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.21 अंकों की गिरावट के साथ 25,922.71 पर खुला और 247 अंक या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 25,617 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,937 के ऊपरी और 25,594 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,892.80 पर खुला और 73 अंकों या 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 7,796 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,894 के ऊपरी और 7,788 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 10,573 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 10,916 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement