scorecardresearch
 

कर्ज देने के अनोखे तरीके खोजने को आरबीआई लिखित प्रतियोगिता कराएगा

कर्ज देने के अनोखे तरीके तलाशने के लिए आरबीआई एक प्रतियोगिता आयोजित करा रहा है जिसके तहत बैंकों से केस स्टडी मांगी गई है. यह केस स्टडी 31 जनवरी तक हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में जमा करनी होगी.

Advertisement
X
कर्ज देने के नए तरीके खोजेगा RBI
कर्ज देने के नए तरीके खोजेगा RBI

कुटीर, लघु और मध्यम उद्यमों को कर्ज देने के अनोखे तरीके तलाशने के लिए रिजर्व बैंक का पुणे स्थित कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, बैंकों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करेगा. इस प्रतियोगिता का विषय है- केस स्टडी: एक एमएसएमई को नए ढंग से कर्ज आबंटन.

कर्ज देने के नए तरीकों पर केस स्टडी
आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर कहा, प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य बैंकों को ऐसे मामलों का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना है जहां कुटीर, लघु और मझोले उद्यमों को अनोखे तरीके से कर्ज दिया गया हो और ऐसे मामलों को लेकर दूसरे बैंकों को भी संवेदनशील बनाया जा सके.

ये कर्मचारी ले सकते हैं हिस्सा
केन्द्रीय बैंक ने कहा कि बैंकों के कर्मचारी सदस्य जिसमें बैंकों के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के फैकल्टी सदस्य, सिडबी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, के सदस्य शामिल हैं, इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं.

Advertisement

अंग्रेजी या हिंदी भाषा का ऑप्शन
इनके अलावा, इन बैंकों के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों से फैकल्टी सदस्य और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के कर्मचारी सदस्य भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. आरबीआई ने यह में 31 जनवरी तक मांगे हैं.

Advertisement
Advertisement