scorecardresearch
 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन के साथ शुरू हुआ संसद का बजट सत्र

सरकार और विपक्ष के बीच छिड़े घमासान के बीच गुरुवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन के साथ सत्र की शुरुआत होगी.

Advertisement
X
संसद
संसद

सरकार और विपक्ष के बीच छिड़े घमासान के बीच गुरुवार से संसद का शुरू हो रहा है. पहले दिन के संबोधन के साथ सत्र की शुरुआत होगी.

इस सत्र के दौरान आम बजट और रेल बजट के अलावा कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाने हैं. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि सत्र के दौरान संसद ठीक से चलेगी.

लेकिन विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है. इसलिए, इस सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार नज़र आ रहे हैं.

संसद के बजट सत्र में आम बजट और रेल बजट को पास कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. इस सत्र में सरकार कुल मिला कर 71 बिल पेश करेगी, जिनमें 13 नए बिल होंगे और 35 को संसद की मुहर लगने का इंतजार है.

इनमें सबसे अहम है लोकपाल बिल, भूमि अधिग्रहण बिल, फूड सिक्योरिटी बिल और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आपराधिक कानून सुधार बिल. विपक्ष की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साफ किया है कि संसद चलाने की जिम्मेदारी सभी पार्टियों की है.

Advertisement
Advertisement