मोबाइल भुगतान पोर्टल पेटीएम ने गुरुवार को कहा कि उसने ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान के लिए प्रमुख बीमा कंपनियों के साथ साझीदारी की है और इस वित्त वर्ष के अंत तक 1,000 करोड़ रुपये प्रीमियम भुगतान का लक्ष्य रखा है.
बीमा कंपनियों- रिलायंस लाइफ और रिलायंस जनरल ने अलीबाबा समर्थित कंपनी से साझीदारी की है ताकि उपभोक्ताओं को अपने बीमा प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने की सहूलियत मिल सके.
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण वासीरेड्डी ने कहा, हम कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मेरा मानना है कि इससे बीमा कंपनियों के लिए नवीकरण की दर बढ़ेगी.
इनपुट: भाषा