मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन टैक्सी बुक करने की सेवा देने वाली ओला ने मंगलवार को अपने एप पर देश की पहली सोशल राइड-शेयरिंग सुविधा लॉन्च की. उपभोक्ता ओला कैब की बुकिंग पर उसी आराम एवं सुविधा के साथ अपनी तरह के पहले और अनूठे सोशल राइड सिस्टम के फायदों का लाभ उठा सकेंगे.
पहले से ज्यादा किफायती
इसके साथ ही किफायती हो जाएगा, क्योंकि उपयोगकर्ता कम से कम दो और उपयोगकर्ताओं के साथ सफर के किराये को साझा कर सकेंगे.
सबसे पहले बेंगलुरु में सर्विस शुरू होगी
ओला शेयर शुरुआत में में उपलब्ध होगा. उपभोक्ता बेंगलुरु में किसी भी स्थान पर, किसी भी सफर के लिए मात्र 50 रुपये के शुरूआती किराए के साथ ओला शेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अजनबियों के साथ सवारी नहीं करनी पड़ेगी
यूजर जिस सोशल ग्रुप का हिस्सा बनना चाहेंगे, उसके यूजर के साथ सवारी कर सकेंगे. सफर साझा करने के लिए उन्हें अजनबियों के साथ सवारी नहीं करनी पड़े, ऐसे में उनकी गोपनीयता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा. अवधारणा को पेश किया है. इस ग्रुप के माध्यम से एक ही कार्यस्थल के सहकर्मी और एक ही कॉलेज के मित्र साथ में सफर कर सकेंगे.
एक समय में कई ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं
एक उपयोगकर्ता एक समय में कई ग्रुप्स में शामिल हो सकता है और किसी भी ग्रुप के सदस्य के साथ राइड शेयर कर सकता है. जैसे ही उपयोगकर्ता ओला ऐप पर शेयर राइड के लिए रिक्वेस्ट भेजता है, उन्हें उसी मार्ग पर जाने वाले ग्रुप के अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ जोड़ दिया जाता है.
इनपुट: IANS