scorecardresearch
 
बाजार में आज भी तेजी, 104 अंक चढ़ा सेंसेक्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 46.76 अंकों की मजबूती के साथ 27,854.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.95 अंकों की मजबूती के साथ 8,527.00 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 104 अंकों की तेजी के साथ 27,912.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.4 अंकों की तेजी के साथ 8,540.45 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement