scorecardresearch
 
फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील को खरीदने के बढ़ाई बोली, अब 90 से 95 करोड़ डालर की पेशकश

आनलाइन रीटेल शॉपिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील का अधिग्रहण करने के लिये 90 से 95 करोड़ डॉलर की नई पेशकश की है. सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी से बेंगलरू स्थित इस कंपनी ने स्नैपडील के ऑनलाइन मार्केट प्लेस और यूनिकामर्स को खरीदने के लिये यह राशि देने की पेशकश की है.

Advertisement
X
एक बार फिर शुरू हुई डील, बढ़ाई गई बोली

इस समूचे घटनाक्रम से जुड़े दो लोगों ने यह बात कही है. स्नैपडील ने 2015 में यूनिकामर्स का अधिग्रहण किया था. यूनिकामर्स एक ई-वाणिज्य प्रबंधन साफ्टवेयर और पूर्ण समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है. सूत्रों ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि सौदे को लेकर बातचीत अभी चल रही है और इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

स्नैपडील के निदेशक मंडल की अब इस ताजा अधिग्रहण पेशकश पर विचार विमर्श के लिये बैठक होगी. उम्मीद की जाती है कि इस ताजा पेशकश को स्वीकार कर लिया जायेगा. सूत्र ने कहा कि इसमें नकद और संपत्तियों को लेकर थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है.

Advertisement

स्नैपडील के निदेशक मंडल ने इससे पहले फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के लिये 80 से 85 करोड़ डालर की अधिग्रहण पेशकश की थी. बहरहाल, अब यदि स्नैपडील का निदेशक मंडल नई पेशकश को स्वीकार कर लेता है तो उसके बाद दोनों पक्ष बिक्री और खरीद समझौते पर बातचीत कर सकते हैं. बहरहाल, इसमें अभी कुछ सप्ताह का समय लग सकता है. फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने उन्हें इस संबंध में ई-मेल पर भेजे गये सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement