scorecardresearch
 

हो जाइए तैयार, फ्लिपकार्ट की दूसरी 'बिग बिलियन सेल' का लुत्फ उठाने के लिए

भारत की मशहूर ई-रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ठीक एक साल बाद फिर से अपने ग्राहकों के लिए बंपर छूट 'बिग बिलियन सेल' ला रहा है. फ्लिपकार्ट ने मंगलवार 13 से 17 अक्टूबर के बीच चलने वाले ऑफर की घोषणा की है.

Advertisement
X
फ्लिपकार्ट की दूसरी'बिग बिलियन सेल'
फ्लिपकार्ट की दूसरी'बिग बिलियन सेल'

भारत की मशहूर ई-रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ठीक एक साल बाद फिर से अपने ग्राहकों के लिए बंपर छूट 'बिग बिलियन सेल' ला रहा है. फ्लिपकार्ट ने मंगलवार 13 से 17 अक्टूबर के बीच चलने वाले ऑफर की घोषणा की है.

सिर्फ एप के जरिए खरीदारी
ठीक एक साल पहले इसी तरह की छूट की योजना पर फ्लिपकार्ट पर कीमतों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था. तब फ्लिपकार्ट की वेबसाइट भी क्रैश कर गई थी. फ्लिपकार्ट ने कहा है कि आने वाली छूट सिर्फ एप के जरिए खरीदारी पर दी जाएगी. तहत ग्राहकों को 70 से अधिक उत्पाद वर्गो में बेहद आकर्षक ऑफर और छूट प्रदान दिए जाएंगे.

इस बार ऑफर 5 दिनों के लिए
पिछली बार कंपनी ने जहां अपनी वेबसाइट पर यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए रखा था, वहीं अगले महीने पेश की जा रही छूट पांच दिनों तक जारी रहेगी. पिछले वर्ष कंपनी ने दावा किया था कि फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर एक अरब हिट हुए थे.

फ्लिपकार्ट के वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म प्रमुख मुकेश बंसल ने कहा है कि आगामी ऑफर में उपहारों और अन्य उत्पादों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। हमारे ग्राहक वस्त्र, जूते-चप्पल, घरेलू उपयोग के उपकरण, गहने, घड़ियां और घरेलू साज-सज्जा के सामानों की खरीदारी कर सकेंगे.

Advertisement

इनपुट : IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement