scorecardresearch
 

US-ईरान टेंशन... फिर क्‍यों स्‍टॉक मार्केट हुआ बमबम? सेंसेक्‍स 800 अंक उछला

शेयर बाजार में शानदार तेजी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका-ईरान के बीच नया तनाव शुरू हो चुका है. होर्मुज पर जहाजों का ट्रैफिक दिख रहा है. तेल की कीमतें ऊपर जा रही हैं.

Advertisement
X
 शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: Getty)
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: Getty)

मिडिल ईस्‍ट और अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में शानदार तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को सेंसेक्‍स 800 अंक या 1.04% चढ़कर 77,543 लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 250 अंक या 1.04 फीसदी चढ़कर 24212 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी बैंक में भी 680 अंकों की तेजी रही. 

BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो जोमैटो और भारती एयरटेल को छोड़कर बाकी सभी 28 शेयरों में तेजी रही. सबसे ज्‍यादा तेजी TCS में 3 फीसदी, अडानी पोर्ट में 2.50 फीसदी, टाटा स्‍टील में 2.37 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 फीसदी की रही. इसके अलावा, टीसीएस के शानदार तिमाही नतीजे के कारण इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो और बाकी सभी IT कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. 

क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? 

  • टाटा ग्रुप की दिग्‍गज कंपनी और भारत की सबसे बड़ी आईटी फर्म टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजे शानदार रहने के कारण, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इसके शेयरों में 3 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. इस तेजी के कारण आईटी शेयरों में खूब खरीदारी बढ़ी, जिसने मार्केट को मजबूती दी. 
  • सेमीकंडकटर और एआई शेयरों में शानदार खरीदारी के कारण एशियन मार्केट, साउथ कोरिया का कोस्‍पी इंडेक्‍स 4 फीसदी तक चढ़ गया, जबकि हैंगसेंग इंडेक्‍स 2 फीसदी चढ़ गया. 
  • मार्केट में डर का इंडिकेटर इंडिया VIX में 6 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली और यह 12.63 लेवल पर आ गया.

ग्‍लोबल तनाव के बाद भी बाजार नहीं गिरा
वहीं दूसरी ओर कच्‍चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.45 फीसदी चढ़कर 76.64 डॉलर प्रति बैरल पर था. इसके साथ ही होर्मुज पर भी तनाव दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद भी मार्केट में मजबूती के कारण इन चीजों का असर नहीं हुआ. 

Advertisement

52 वीक हाई पर 110 शेयर 
बीएसई पर कुल 3,970 ट्रेड होने वाले शेयरों में से 2,760 स्टॉक में शानदार तेजी रही, बाकी 984 शेयर गिरावट पर थे. इसके अलावा, 226 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. 110 शेयर 52 सप्‍ताह के उच्‍चतम स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 49 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. 141 शेयरों में अपर सर्किट और 106 शेयरों में लोअर सर्किट लगा रहा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement