बस-ट्रक जैसे कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली एक कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है, क्योंकि इस कंपनी के तिमाही नतीजे उतने अच्छे नहीं रहे हैं. दिग्गज कंपनी एसएमएल महिंद्रा के शेयर मंगलवार को 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए. यह गिरावट कंपनी के कारोबारी नतीजे पेश होने के अगले दिन आई है.
इस कंपनी का प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों बढ़ा है, लेकिन मार्जिन दबाव में होने के कारण शेयर फिसल गए. बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तरपर खरीदारी के बाद भी शेयर में गिरावट बढ़ती चली गई और अब भी यह काफी कमजोर दिख रहा है. अभी बीएसई पर SML Mahindra के शेयर 7.05% की गिरावट के साथ ₹4020.05 पर है. इंट्रा-डे में यह 7.28% टूट गया था.
कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर महिंद्रा की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.36 फीसदी बढ़कर ₹54.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.4% उछलकर ₹898 करोड़ पर पहुंच गया. इस दौरान ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का EBITDA या ऑपरेशनल प्रॉफिट 90.4 करोड़ रुपये पर बना रहा तो ऑपरेटिंग मार्जिन 11.7 फीसदी से गिरकर 10.1 फीसदी पर आ गया. कंपनी का ग्रास मार्जिन भी 24.5% से कम होकर 21.6% पर रह गया. इसके इनपुट को हाई मार्जिन कॉस्ट का दबाव देखना पड़ा.
2027 में ई-बसें लॉन्च करने की योजना
इस कंपनी का टारगेट अब इलेक्टॉनिक बसें बनाना भी है. साथ ही मार्केट पर 10 से 20 फीसदी का कब्जा भी करना चाहती है. पाइपलाइन में एसी बस और एंबुलेंस हैं तो साथ ही इंटरमीडिएट कमर्शियल की एंट्री से पोर्टफोलियो में एक विस्तार की योजना है. साथ ही वित्त वर्ष 2027 में ई-बसें लॉन्च करने की भी योजना है.
10 महीने में पैसा तीन गुना
एसएमएल महिंद्रा के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है. सिर्फ 10 ही महीने में इसने निवेशकों के पैसों को तीन गुना से अधिक बढ़ाया है. पिछले साल 30 अप्रैल 225 को यह 1513 रुपये पर था, जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है. इस लेवल से देखें तो 253.02% उछलकर 19 फरवरी 2026 को ₹5341.30 पर पहुंच गया, जो इसका रिकॉर्ड हाई है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)