scorecardresearch
 

Tata Steel Share: टाटा का ₹20000Cr का प्लान, कल इस शेयर पर दिखेगा असर!

Tata Steel Share In Focus: टाटा ग्रुप की स्टील मैन्युफैक्चरर कंपनी टाटा स्टील का शेयर सोमवार को फोकस में रहेगा, क्योंकि कंपनी ने FY27 के लिए 20,000 करोड़ रुपये खर्च का प्लान बनाया है.

Advertisement
X
टाटा ग्रुप की कंपनी ने FY27 के लिए बनाया बड़ा प्लान. (File Photo: ITG)
टाटा ग्रुप की कंपनी ने FY27 के लिए बनाया बड़ा प्लान. (File Photo: ITG)

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील का शेयर (Tata Steel Share) फोकस में है. दरअसल, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान बनाया है, जो 20,000 करोड़ रुपये का है. खास बात ये है कि इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा भारत में कंपनी के कारोबार और क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा.  Tata Steel Investment Plan का असर इसके शेयर पर सप्ताह के पहले दिन देखने को मिल सकता है. 

2026 से इतना ज्यादा होगा निवेश  
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील द्वारा वित्त वर्ष 2027 के लिए तैयार किया गया निवेश प्लान 2026 की तुलना में करीब 38 फीसदी के आसपास अधिक है. कंपनी के सीईओ (Tata Steel CEO) सीईओ टीवी नरेंद्रन का कहना है कि FY26 में कंपनी का पूंजीगत व्यय खर्च 14,559 करोड़ रुपये था और FY27 के लिए इसे बढ़ाकर करीब 20,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी है. इसमें से 60% निवेश भारत में किया जाएगा. 

Tata Steel के शेयर पर नजर
कंपनी के इस बड़े निवेश प्लान का सीधा असर इसके शेयर पर देखने को मिल सकता है, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1.29 फीसदी चढ़कर 190.10 रुपये पर क्लोज हुआ था. स्टॉक में तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटल (Tata Steel Market Cap) पर भी दिखा था और ये उछलकर 2.37 लाख करोड़ रुपये हो गया था. 

Advertisement

सालभर में निवशकों को इतना रिटर्न
Tata Steel Share में बीते एक महीने के दौरान तगड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये 8 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है. लेकिन देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल टाटा ग्रुप की इस कंपनी के निवेशक बीते सालभर में फायदे में रहे हैं और उन्हें इस अवधि में मिला रिटर्न करीब 17 फीसदी से ज्यादा रहा है. 

सालभर में कंपनी का शेयर 7 जुलाई के 162 रुपये की तुलना में बीते 3 जुलाई को 190 रुपये के पार निकला है. इस टाटा स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 224.40 रुपये प्रति शेयर है, जबकि इसके 52 वीक का लो-लेवल 152.51 रुपये है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement