scorecardresearch
 

ये शेयर बना रॉकेट... सिर्फ 14 दिन में 120% रिटर्न, क्‍या अभी खरीदें?

अनिल अग्रवाल की एक कंपनी के शेयर ने लिस्‍ट होने के बाद से ही निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया है. इन स्‍टॉक ने निवेशकों को 14 दिन में डबल मुनाफा दिया है.

Advertisement
X
वेदांता आयरन के शेयरों में शानदार तेजी. (Photo: Representative Image)
वेदांता आयरन के शेयरों में शानदार तेजी. (Photo: Representative Image)

पिछले कुछ दिनों से वेदांता का एक शेयर शानदार तेजी दिखा रहा है. वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर प्लान के तहत अलग की गई चार नई लिस्टेड कंपनियों में से एक, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयरों ने 15 जून को बाजार में आने के बाद से 14 ट्रेडिंग दिनों में करीब 120 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

वेदांता ग्रुप के शेयर ने आज 44.77 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ, जो 15 जून को लिस्टिंग प्राइस 20 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप भी लिस्टिंग के दिन के 7800 करोड़ रुपये से बढ़कर मौजूदा सत्र में 16,974 करोड़ रुपये हो गया है, जो दोगुने से भी अधिक है. 

लिस्टिंग के दिन, अजीम प्रेमजी इन्वेस्ट समर्थित पीआई अपॉर्चुनिटीज एआईएफ ने खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से वेदांता आयरन के लगभग 102 करोड़ रुपये के शेयर औसतन 21.02 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे. 

क्‍या कह रहे एक्‍सपर्ट्स? 
मार्केट एक्‍सपर्ट्स ने निवेशकों को वेदांता आयरन में निए निवेश करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी है.उनका कहना है कि वेदांता के डीमर्जर के बाद नए लिस्टिंग कंपनी के बारे में कुछ कहना अभी जल्‍दबाजी होगी. 

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रांति बाथिनी ने कहा कि वेदांता ग्रुप के शेयरों में मजबूत तेजी और अटकलें देखने को मिल रही हैं और बहुत ज्‍यादा पैसा इन शेयरों में निवेश करने के लिए आ रहा है. बाथिनी ने कहा कि वह स्थिति का आकलन करने के लिए कुछ तिमाहियों तक इंतजार करेंगे.

Advertisement

लॉन्‍गटर्म में क्‍या करना चाहिए? 
बाथिनी ने कहा कि लॉन्‍गटर्म नजर‍िए में इन कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, लेकिन इन कंपनियों में किसी भी तरह का गंभीर निवेश करने के लिए तिमाही नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं. मैं लिस्टिंग के बाद कुछ तिमाहियों के नतीजों का इंतजार करूंगा. बाथिनी ने बताया कि फिलहाल, डी-मर्जर के बाद वेदांता के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

बाजार विश्लेषक अरुण केजरीवाल ने कहा कि निवेशक अभी भी अलग हुई हर यूनिट्स के वास्तविक प्राइस का वैल्‍यूवेशन कर रही हैं. उनके अनुसार, नए लिस्‍टेड बिजनेसों की खूबियों के आधार पर तुलना करने से पहले कम से कम एक तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन उपलब्ध होने चाहिए. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement