scorecardresearch
 

Sunday Stock Market Open: इस संडे को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

Stock Market में संडे को क्लोजिंग रहती है, लेकिन इस सप्ताह रविवार के दिन भी शेयरों की खरीद-फरोख्त कर पाएंगे, क्योंकि मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर मार्केट ओपन रहेगा.

Advertisement
X

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, इस हफ्ते छुट्टी वाले दिन रविवार को भी आप शेयर ट्रेडिंग कर सकेंगे. जी हां, संडे को शेयर मार्केट ओपन रहेगा. दिवाली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading 2026) होगी, जिसके चलते कुछ समय के लिए सेंसेक्स-निफ्टी खुलेंगे. आइए जानते हैं कितने बजे ये ट्रेडिंग होगी और ये निवेशकों के लिए इतनी खास क्यों है? 

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग 
दिवाली लक्ष्मी पूजन के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE की ओर से बीते दिनों इसका पूरा टाइम टेबल भी शेयर कर दिया था. नए संवत वर्ष की शुरुआत के साथ इस खास ट्रेडिंग के दौरान शेयर खरीदने को शुभ माना जाता है. 

Muhurt Trading सेशन में निवेशक और ब्रोकर्स वैल्यू बेस्ड स्टॉक खरीदने को तरजीह देते हैं, जो लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर माने जाते हैं. निवेशकों द्वारा ये खरीदारी इसलिए की जाती है, क्योंकि वे शेयर खरीदकर इसे अगली पीढ़ी तक ले जाते हैं. वैसे भी देश में दिवाली को कुछ भी नया काम शुरू करने को शुभ माना जाता है. ऐसे में कई निवेशक इस विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान शेयर बाजार में अपना पहला निवेश भी स्टार्ट करते हैं.

Advertisement

नोट कर लें मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग
8 नवंबर दिवाली के दिन रविवार को आयोजित होने वाले इस स्पेशल सेशन की टाइमिंग की बात करें, तो  मुहूर्त ट्रेडिंग 2026, रविवार 8 नवंबर को होगी. इसके लिए प्री-ओपनिंग सेशन की शुरुआत दोपहर 2:05 बजे से होगी और 2:20 बजे तक चलेगी. इसके बाद इक्विटी ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक बीएसई और एनएसई पर होगी. 

आखिर खास क्यों है ये ट्रेडिंग?
दिवाली पर एक घंटे का मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Stock Market Trading) बेहद शुभ माना जाता है. यह परंपरा से जुड़ा हुआ है और ग्रहों की स्थिति के अनुसार निर्धारित किया जाता है, इसमें ट्रेडिंग के दौरान न सिर्फ आध्यात्मिक विश्वास, बल्कि फाइनेंशियल स्ट्रेटजी का मिश्रण देखने को मिलता है. इस स्पेशल सेशन में निवेशक अपना छोटा निवेश करके बाजार की परंपरा को निभाते हैं.

ऐसी मान्यता है कि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों पर धन बरसता है. दिवाली पर यह ट्रेडिंग इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट, तीनों में होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement