scorecardresearch
 

सैफ अली खान की बहन सोहा ने बेटी इनाया संग सजाया घर, बनाई रंगोली, लास्ट मिनट डेकोरेशन के लिए लें आइडिया; VIDEO

Soha Ali Khan Home Decoration: दिवाली पर घर सजाने का समय नहीं मिल पाया है तो सोहा अली खान के ये आसान डेकोरेशन आइडियाज आपके काम आएंगे. उन्होंने बेटी इनाया और परिवार के साथ गेंदे के फूलों, रंगोली मैट्स और खास दीयों से घर को खूबसूरत फेस्टिव लुक दिया. आप भी आखिरी समय में अपनाएं ये आसान तरीके.

Advertisement
X
सोहा अली खान ने लास्ट मिनट पर अपना घर आसान तरीके से दिवाली के लिए सजाया. (Photo: ITG)
सोहा अली खान ने लास्ट मिनट पर अपना घर आसान तरीके से दिवाली के लिए सजाया. (Photo: ITG)

Soha Ali Khan Home Decoration: दिवाली पर घर को सजाने का मन तो है, लेकिन समय की कमी के चलते अब तक डेकोरेशन की तैयारी नहीं कर पाए हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर को खूबसूरत और फेस्टिव लुक देने के लिए आपको महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने या घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने इसका एक शानदार तरीका दिखाया है. सोहा ने अपनी बेटी इनाया और ननद के साथ मिलकर घर को बेहद खूबसूरती से सजाया है. उन्होंने फूलों की लड़ियों से लेकर रंगोली और खास दीयों तक का इस्तेमाल किया. सबसे अच्छी बात ये है कि घर सजाने के तरीकों को आप भी आखिरी समय में आसानी से अपना सकते हैं.

सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर की दिवाली तैयारियों की झलक देखने को मिल रही है. इस दौरान बेटी इनाया भी घर सजाने में परिवार का हाथ बंटाती नजर आईं. घर के कोनों से लेकर सीढ़ियों और फर्श तक को रंगों और फूलों से सजाया गया है. आइए जानते हैं सोहा के इन आसान डेकोरेशन आइडियाज के बारे में.

गेंदे के फूलों की लड़ियों से सजाया घर: दिवाली पर घर को ट्रेडिशनल लुक देना हो तो गेंदे के फूलों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. लोग ना केवल असली गेंदे के फूल लगाते हैं, बल्कि नकली फूलों की मालाओं से भी अपने घरों को सजाते हैं. सोहा ने अपने घर की सीढ़ियों और दरवाजों को पीले और नारंगी गेंदे की लड़ियों से सजाया. फूलों की ये लड़ियां घर को तुरंत फेस्टिव लुक देती हैं. आप भी बाजार से गेंदे के फूलों की लड़ियां लाकर मेन गेट, सीढ़ियों, बालकनी और कमरों के दरवाजों पर लगा सकते हैं. इससे बिना ज्यादा मेहनत के घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा.

Advertisement

रंगोली मैट्स के साथ परिवार ने बनाई खूबसूरत रंगोली: दिवाली पर रंगोली बनाने का अलग ही मजा आता है, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो सोहा का यह तरीका काम आ सकता है. उन्होंने घर की सीढ़ियों को सजाने के लिए पिछले साल इस्तेमाल किए गए रंगोली मैट्स को दोबारा इस्तेमाल किया. इससे कम समय में सीढ़ियों को खूबसूरत लुक मिल गया.

वहीं, घर के फर्श पर सोहा ने परिवार के साथ मिलकर हाथों से रंगोली बनाई. इस दौरान उनकी ननद करिश्मा खेमू ने भी उनका साथ दिया. रंग-बिरंगी रंगोली ने घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा दिए. आप भी रेडीमेड रंगोली मैट्स के साथ घर के आंगन या दरवाजे पर छोटी-सी हैंडमेड रंगोली बनाकर खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं. इसके साथ ही सोहा की बेटी इनाया भी बालकनी में रंगोली बनाती दिखी.

पानी की बूंदों से जल उठे खास दीये: सोहा ने अपने घर को डेकोरेट करने के लिए पानी से जलने वाले खास दीयों का भी इस्तेमाल किया. ये सेंसर-एक्टिवेटेड बैटरी ऑपरेटेड दीये हैं, जिन्हें पानी की कुछ बूंदें डालने पर जलाया जा सकता है. घर में छोटे बच्चे और पालतू जानवर हों तो इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक दीये ट्रेडिशनल दीयों की जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं.  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा अली खान ने पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
सोहा अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह भी उन लोगों में शामिल हैं जो दिवाली की डेकोरेशन लास्ट मिनट पर करते हैं. ऐसे में उन्होंने लोगों को घबराने के बजाय सादगी, क्रिएटिविटी और परिवार के साथ मिलकर घर सजाने की सलाह दी.

Advertisement

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि वह डेकोरेशन को आसान और खूबसूरत रखना पसंद करती हैं. इसके लिए उन्होंने फूलों की डेकोरेशन, रंगोली मैट्स और परिवार की मदद से बनाई गई हैंडमेड रंगोली का इस्तेमाल किया. साथ ही पानी की कुछ बूंदों से जलने वाले नए सेंसर-एक्टिवेटेड बैटरी दीयों के बारे में भी बताया.

सोहा ने यह भी लिखा कि बच्चों और पेट डॉग्स के आसपास इस तरह के दीये सजावट के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, उनके पेट डॉग ओरियो ने दीयों, रंगोली मैट्स और फूलों के साथ अपनी अलग ही मस्ती शुरू कर दी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement