scorecardresearch
 

Shah Rukh Khan Networth: 300Cr का घर... सबसे अमीर बॉलीवुड एक्टर, 61 साल के हुए शाहरुख खान की जानें नेटवर्थ

Shah Rukh Khan Networth: शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में नंबर-1 पायदान पर शामिल हैं और अरबपतियों के क्लब में शामिल हैं. फिल्मों में एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस से लेकर आईपीएल तक से उनकी तगड़ी कमाई होती है.

Advertisement
X
61 साल के हुए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान. (Photo: Instagram @iamsrk)
61 साल के हुए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान. (Photo: Instagram @iamsrk)

बॉलीवुड में 'किंग खान' यानी शहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. आज उनका जन्मदिन (Shah Rukh Khan Birthday) है. फिल्म जगत में उन्हें ऐसे ही किंग नहीं माना जाता है, बल्कि दिल्ली से मुंबई पहुंचने वाले शाहरुख खान ने छोटे पर्दे से बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है और अपनी एक्टिंग से देश ही नहीं विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. 

न सिर्फ अभिनय के मामले में, बल्कि शाहरुख खान कमाई के मामले बहुत आगे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं और अरबपतियों के क्लब (Billionaire Shah Rukh Khan) में शामिल हैं. आइए जानते हैं इनकी नेटवर्थ के बारे में विस्तार से...

1965 में आज के ही दिन जन्म
अरबपति बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हो या फिर 'दिल तो पागल है', 'करण-अर्जुन', 'कुछ-कुछ होता है' जैसी सदाबहार फिल्में हों, या 'पठान' और 'जवान' जैसी एक्शन मूवीज, अपनी एक्टिंग की दम पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. इनका 2 नवंबर 1965 को हुआ था. 

इतनी है 'किंग' की नेटवर्थ
भारतीय अरबपतियों की बात करें, तो इसमें न सिर्फ बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हैं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का भी दबदबा है. M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख खान को अरबपतियों के क्लब में पहली बार एंट्री दी गई थी और उस समय उनकी कुल संपत्ति (Shah Rukh Khan Networth) 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई थी. 

Advertisement

हालांकि, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 की बात करें, तो Shah Rukh Khan Wealth में कुछ गिरावट देखने को मिली. हालांकि, ये फिर भी करीब 10,000 करोड़ रुपये बताई गई थी. उनकी नेटवर्थ में एक बड़ा हिस्सा फिल्मों के जरिए होने वाली कमाई का है, तो ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने प्रोडक्शन हाउस, आईपीएल टीम के जरिए भी वे ताबड़तोड़ कमाई करते हैं.  

300Cr का 'मन्नत है आशियाना'
एक्टर शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं, इसकी झलक उनकी लैविश लाइफस्टाइल भी पेश करती है. अगर घर की बात करें, तो देश के महंगे घरों में Shah Rukh Khan House शुमार है. मुंबई के बांद्रा में उनका आलीशान महलनुमान घर है, जिसका नाम मन्नत है. ये इलाका शहर के पॉश इलाकों में आता है. इस बंगले की कीमत 300 करोड़ बताई जाती है. इसमें सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

शाहरुख का कार कलेक्शन चौंका देगा 
नवाबी शौक और बादशाहत के मामले में बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान का मुकाबला हर कोई नहीं कर सकता. शाहरुख अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक उनका कार कलेक्शन भी पेश करता है, जिसमें एक से बढ़कर एक महंगी कारें शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अमेरिकी SUV 'कैडिलैक एस्केलेड' (Cadillac Escalade) के मालिक हैं, तो उनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls-Royce Cullinan Black Badge) जैसी महंगी कार भी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement