scorecardresearch
 

सिर्फ 7% पर लिस्‍ट हुए SBI फंड के शेयर, लेकिन ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट!

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की लिस्‍ट‍िंग मंगलवार को शेयर बाजार में हो गई. यह शेयर आईपीओ प्राइस से 7 फीसदी ज्‍यादा प्रीमियम पर हुए. अब इन शेयरों को लेकर बड़ा टारगेट आ चुका है...

Advertisement
X
एसबीआई फंड के शेयरों पर आया बड़ा टारगेट. (Photo: Representative)
एसबीआई फंड के शेयरों पर आया बड़ा टारगेट. (Photo: Representative)

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की उतनी अच्‍छी लिस्टिंग नहीं हुई है, जितनी की उम्‍मीद की जा रही थी. शेयरों की लिस्‍ट होने से पहले ग्रे मार्केट में इस कपंनी के शेयर 16 फीसदी से ज्‍यादा प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, लेकिन अब इस कंपनी के शेयरों की लिस्‍टिंग सिर्फ 7 फीसदी प्रीमियम पर हुई है. 

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर एनएसई पर ₹613.30 प्रति शेयर पर डेब्‍यू किए, जो आईपीओ प्राइस 574 रुपये से 6.85% ज्‍यादा है. वहीं BSE पर इन शेयरों की शुरुआत 610 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. इस शांत लिस्टिंग के बीच, कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट पर कवरेज शुरू की है और इन शेयरों में शानदार तेजी का अनुमान लगाया है. 

30% मजबूती का अनुमान
कंपनी के मजबूत नेटवर्क और मार्केट लीडर होने के दम पर इस शेयर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. Emkey ब्रोकरेज का कहना है कि इस कंपनी का 3 नजरिया इसे पॉजिटिव बना रहा है. एसबीआई का ब्रांड एंड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, एसबीआई बैंक के भीतर SBI म्‍यूचुअल फंड की कम पैठ, इक्विटी और ऑप्‍शनल निवेश जैसे बदलाव असेट में निरंतर बदलाव रेवेन्‍यू को सपोर्ट दे सकता है और पैमाने की अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लीडरशिप में ऑपरेशन से वित्त वर्ष 2026-29E के दौरान 17 प्रतिशत EBITDA CAGR को बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है.  

Advertisement

ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
ब्रोकरेज ने कहा कि भारतीयों की सेविंग और निवेश संबंधी जरूरतों में हो रहे बदलावों के कारण, मिडिल क्‍लास म्‍यूचुअल फंड केा अपने मुख्‍य निवेश ऑप्‍शन के तौर पर तेजी से अपना रहा है. SBI AMC में हर भारतीय का एसेट मैनेज बनने की सारी क्षमता है, ठीक वैसे ही जैसे इसकी मूल कंपनी 'हर भारतीय का बैंकर' बन चुकी है. हम SBI AMC पर 'बाय' रेटिंग और 750 रुपये का टारगेट देते हैं. 

बता दें कि SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO 14 से 16 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसे 545-574 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचा गया था, जिसमें लॉट साइज 26 इक्विटी शेयर था. कंपनी ने अपने पहले ऑफर से कुल 9,813 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अमुंडी द्वारा 17,09,56,631 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था.

भारत की सबसे बड़ी एएमसी
एसबीआई फंड्स भारत की सबसे बड़ी एएमसी है, जिसका म्यूचुअल फंड QAAUM 12.6 लाख करोड़ रुपये है और बाजार हिस्सेदारी 15.1 प्रतिशत है. यह सक्रिय और निष्क्रिय दोनों रणनीतियों में टॉप स्‍थान रखता है. इक्विरस सिक्योरिटीज के अनुसार, भारत के फाइनेंस सेक्टर के अवसरों का लाभ उठाने के लिए यह अच्छी स्थिति में है. वित्त वर्ष 2021 से जून 2026 तक इसकी इक्विटी QAAUM में 33 प्रतिशत की CAGR वृद्धि हुई है और बाजार हिस्सेदारी 10.2 प्रतिशत से बढ़कर 12.7 प्रतिशत हो गई है.

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement