scorecardresearch
 

PM Modi Gift Meloni: केवल नाम का खेल, इस कंपनी का मेलोडी से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी लगा अपर सर्किट...

पीएम मोदी द्वास इटली की पीएम मेलोनी को 'मेलोडी कैंडी' गिफ्ट में देने के बाद एक कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली, लेकिन इस शेयर का Melody टॉफी से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement
X
मेलोडी गिफ्ट की चर्चा के बाद शेयर बना रॉकेट. (Photo: Video Grab/X)
मेलोडी गिफ्ट की चर्चा के बाद शेयर बना रॉकेट. (Photo: Video Grab/X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘ Melody’ टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद पीएम मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए इस गिफ्ट के लिए धन्‍यवाद लिखा. अब सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' टॉफी की खूब चर्चा होने लगी है. इस टॉफी को देश की दिग्‍गज कंपनी 'पारले प्रोडक्‍ट्स' ने बनाया है. 

Parle कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है, फिर भी शेयर बाजार में इसी नाम के एक टॉक की खरीद अचानक बढ़ गई है.  Melody टॉफी गिफ्ट के बाद, दूसरी कंपनी Parle Industries Ltd नाम के एक शेयर की खूब खरीदारी हो रही है, जिस कारण इसके शेयरों में तेजी आई है और देखते ही देखते यह शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गया. 

सिर्फ 5 रुपया है इस शेयर का भाव 
 Parle Industries Ltd सिर्फ 5 रुपये का शेयर है. बुधवार को 'मेलोडी' की चर्चा के बाद यह शेयर 5 रुपये की अपन सर्किट के बाद 5.25 रुपये पर पहुंच गया. इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन  25.6 करोड़ रुपये है. 

छह महीने में यह शेयर 45 फीसदी टूटा है और इस साल अभी तक इसमें 41 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल के दौरान यह शेयर 68 फीसदी तक गिर चुका है. इस कंपनी पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं है. यह शेयर 0.17 गुना बुक वैल्‍यू पर कारोबार कर रहा है. यह कंपनी डिविडेंड नहीं देती है. 

Advertisement

क्‍यों चढ़ा ये स्‍टॉक? 
मोदी और मेलोनी का एक हल्का-फुल्का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद इस शेयर में रैली देखने को मिली. इस वीडियो क्लिप में पीएम मोदी को मेलोनी को मेलोडी कैंडी का एक पैकेट गिफ्ट में देते हुए देखा गया, जिसे कई यूजर्स ने दोनों नेताओं के लिए ऑनलाइन इस्तेमाल होने वाले फेमस शब्‍द #Melodi का एक मजाकिया अंदाज माना. 

बाद में मेलोनी ने उस क्लिप को X पर शेयर किया और लिखा कि गिफ्ट के लिए धन्यवाद. वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना गया कि उन्होंने... एक बहुत ही बढ़िया टॉफी गिफ्ट में दी,जिसके बाद दोनों नेता हंस पड़े. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने इसे देखा, इस पर प्रतिक्रियाएं दीं और कमेंट किया. वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. 

पेनी स्‍टॉक वाली कंपनी 
दलाल स्ट्रीट में ऐसे शेयरों में अक्‍सर तेजी देखने को मिल जाती है, जब एक घटना के बाद निवेशक अचानक से इसमें निवेश करने लग जाते हैं. कुछ बड़े प्‍लेयर भी ऐसे शेयरों में निवेश करके छोटे निवेशकों को फंसाने की कोशिश करते हैं और दूसरे ही पल जब मामला शांत होता है तो वे अपने शेयर बेचकर निकल जाते हैं और छोटे निवेशक इस तरह के पेनी स्‍टॉक में फंस जाते हैं. 

Advertisement

यह कंपनी भी एक पेनी स्‍टॉक वाला है, जिसने पिछले तीन महीनों में 41%, छह महीनों में 46% और एक वर्ष में 68% से अधिक की गिरावट दर्ज की है. ऐसे शेयरों में निवेश से पहले सावधान रहने की जरूत है. 

क्‍या करती है Parle Industries? 
यह कंपनी 1983 में स्थापित हुई थी, जिसे Parle Industries Ltd के नाम से जाना जाता है. यह इंफ्रा और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में है. Parle Industries पहले Parle Bisleri Group की कंपनी थी, जिसका मालिकाना कई बार बदला. हालांकि अब यह बिल्‍कुल अलग कंपनी है. वहीं Parle Products एक अलग प्राइवेट FMCG कंपनी है, जो Parle-G, Melody, Monaco, Hide & Seek जैसे ब्रांड बनाती है. लेकिन नाम एक ही जैसा होने के कारण बहुत से लोग इसे एक ही कंपनी समझ लेते हैं. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement