scorecardresearch
 

₹30000Cr का NSE IPO, खबर आते ही ये शेयर बने रॉकेट, 14% तक उछले

NSE IPO को लेकर आए अपडेट के बाद इससे जुड़ी तमाम कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. कुछ स्टॉक तो खुलते ही 14 फीसदी से ज्यादा उछल गए. ये इश्यू अनुमानित 30,000 करोड़ का हो सकता है.

Advertisement
X
एनएसई का आईपीओ हो सकता है देश का सबसे बड़ा. (Photo: File/ITG)
एनएसई का आईपीओ हो सकता है देश का सबसे बड़ा. (Photo: File/ITG)

शेयर बाजार (Stock Market) में भले ही गुरुवार को सुस्ती देखने को मिल रही है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच कुछ शेयर ऐसे हैं, जो गदर मचाए हुए हैं. इनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस से लेकर एलआईसी तक शामिल हैं. इनमें आई रैली की वजह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के आईपीओ (NSE IPO) से जुड़े अपडेट हैं, जो 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है.   

भारत का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी!
बाजार नियामक सेबी के पास एनएसई द्वारा दायर किए गए मसौदा प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि NSE IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होने यानी आईपीओ हो सकता है, क्योंकि इसका अनुमानित साइज करीब 30,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.  जो एलआईसी आईपीओ (21,008 करोड़ रुपये) और पेटीएम (18,300 करोड़ रुपये) से भी बड़ा होगा. 

एनएसई के बड़े शेयरधारकों की बात करें, तो इसमें दिग्गज निवेशक राधाकिशन शिवकिशन दमानी के पास एनएसई के 78,16,880 शेयर या 1.56% हिस्सेदारी, डॉली खन्ना के पास 3,00,000 शेयर या 0.06%,  रामदेव रामगोपाल अग्रवाल और मोतीलाल गोपीलाल ओसवाल के पास एनएसई के 8,00,000 शेयर हैं. 

IPO अपडेट आते ही रॉकेट बने ये शेयर 
एनएसई के प्रस्तावित आईपीओ से जुड़े अपडेट आने के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अचानक तेज उछाल आ गया. इनमें दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का शेयर (NIACL Share) मार्केट ओपन होने के साथ ही बीएसई पर 14.24% तक उछल गया और बढ़कर 188.50 रुपये पर पहुंच गया. 

Advertisement

इसके अलावा GIC Share 2.37 फीसदी बढ़कर 362 रुपये पर जा पहुंचा. अन्य कंपनियों की बात करें, तो भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर (LIC Share) में भी 4.71% का उछाल आया और ये 437.85 रुपये पर पहुंच गया. LIC, NSE में सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास 10.72 फीसदी हिस्सेदारी या 26,52,75,000 शेयर हैं. SBI का शेयर भी करीब 2 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1045 रुपये का स्तर छू गया. 

ये बड़े शेयरहोल्डर करेंगे बिक्री
एनएसई आईपीओ के तहत SBI 2,47,50,000 इक्विटी शेयर बेचने की योजना बना रहा है, जबकि BoB 1,09,86,250 शेयर बेच सकता है. GIC RI 1,06,58,000 शेयर बेचने का प्लान बना रहा है, तो वहीं दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 1,05,00,000 शेयरों की बिक्री कर सकती है. इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की योजना 10,890,000 शेयर बेचने की है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement