scorecardresearch
 

Nana Patekar Networth: गोवा-मुंबई में घर... पत्नी और एक बेटा, अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर

Nana Patekar Networth: ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम, ‘अब तक छप्पन’ जैसे फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. वे अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं.

Advertisement
X
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन. (Photo: ITG)
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन. (Photo: ITG)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे (Nana Patekar No More), उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. क्रांतिवीर से लेकर तिरंगा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय की दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर का गोवा में निधन (Nana Patekar Death In Goa) हुआ. दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर अपने पीछे गोवा-मुंबई में घर, खेती योग्य जमीन समेत करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं. 

गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस 
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को मुंबई में हुआ था. उन्हें छाती में दर्द होने की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने गोवा स्थित उनके फ्लैट पर ही तत्काल कार्डियक मसाज (CPR) दी, लेकिन हालत में सुधार न होने पर मणिपाल अस्पताल हॉस्पिटल ले गई. तमाम कोशिशों के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका और 75 वर्षीय दिग्गज एक्टर ने सुबह 5.20 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया. 

बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान 
Nana Patekar का बचपन तंगहाली में गुजरा था. उनके पिता दिनकर पाटेकर टेक्सटाइल पेंटर बिजनेस से जुड़े हुए थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो पारिवारिक बिजनेस बंद होने के बाद नाना पाटेकर ने खुद जेबरा क्रॉसिंग और फिल्म पोस्टर्स पेंट करने का काम किया था. लेकिन, अपने बचपन में आर्थिक तंगी देखने वाले नाना पाटेकर ने हार नहीं मानीं और अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में एंट्री लेकर अलग पहचान बनाई. ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम, ‘अब तक छप्पन’, ‘गुलाम ए मुस्तफा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. 

Advertisement

पत्नी और बेटे के लिए छोड़ गए इतनी संपत्ति!
करीब चार दशक तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे नाना पाटेकर अब नहीं रहे हैं, लेकिन वे अपने पीछे पत्नी नीलकंती पाटेकर और बेटे मल्हार पाटेकर के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं. Nana Patekar Networth की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. 

गोवा और पुणे में घर, 27 एकड़ जमीन
रिपोर्ट्स की मानें, तो सादा जीवन जीने वाले दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के पास गोवा में फ्लैट के अलावा पुणे लॉ कॉलेज रोड पर एक घर था. इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक 1 BHK Flat भी बताया जाता है. पुणे के नजदीक खड़कवासला जिले के गांव में एक उनका फार्महाउस है और अभिनेता अपना ज्यादातर समय इस 27 एकड़ के फार्महाउस (Nana Patekar Farm House) में ही बिताते थे. यहां गेहूं और धान की फसलें भी उपजाते थे. खास बात ये है कि वे खेती से होने वाली कमाई को किसानों में बांटते थे. 

किसानों की मदद के लिए NAAM फाउंडेशन
नाना पाटेकर किसानों के लिए बहुत कुछ करते थे. उन्होंने साल 2015 में 'नाम फाउंडेशन' (NAAM Foundation)  की शुरुआत की थी. यह एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन (NGO) है, जिसका मुख्यालय पुणे में है. इसके जरिए वे महाराष्ट्र में गंभीर सूखे, पानी की कमी और कर्ज या तंगी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों और जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद करते थे. गरीब किसानों की बेटियों की शादी में भी वे आर्थिक योगदान देते थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement