scorecardresearch
 

Meta के साथ ये बड़ा काम करने जा रही अंबानी की कंपनी, शेयरों में आई तेजी

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज एआई इनेबल डाटा सेंटर बनाने जा रही है, जिस कारण इसके शेयरों में अच्‍छी तेजी देखने को मिली है. यह डील मेटा के साथ की गई है.

Advertisement
X
मुकेश अंबानी के शेयरों में तेजी. (Photo: ITG)
मुकेश अंबानी के शेयरों में तेजी. (Photo: ITG)

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर इंट्राडे के दौरान 2 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गए थे, क्‍योंकि कंपनी ने ऐलान किया कि वह भारत में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म मेटा के साथ एक बड़ा काम करने जा रही है. 

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के इस ऐलान के बाद बुधवार की सुबह बीएसई पर इसके शेयर 2.39 प्रतिशत बढ़कर 1,300 रुपये पर पहुंच गए. हालांकि, वीक मार्केट में कारोबार बंद होने तक यह शेयर मामूली गिरावट के साथ ₹1,258.80 पर क्‍लोज हुआ.  

रिलायंस का शेयर 1 महीने में 10 फीसदी और 6 महीने में 17 फीसदी गिर चुका है. पिछले 5 सालों में इस शेयर ने सिर्फ 15 फीसदी का रिटर्न दिया है. 3 साल के दौरान यह शेयर 2.52 फीसदी चला है. 

क्‍या बड़ा काम करने जा रही रिलायंस? 
दरअसल, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने कहा है कि वह सोशल मीडिया दिग्गज मेटा के पहले AI बेस्‍ड डेटा सेंटर को विकसित करने के लिए मेटा के साथ साझेदारी की है. इस डील के तहत रिलायंस गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट का डेटा सेंटर बनाएगी, जिसे मेटा अपनी AI और कंप्यूटिंग आवश्यकताओं के लिए पट्टे पर लेगी.

Advertisement

इस सुविधा के दो साल के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है , जिसमें भविष्य में विस्तार की गुंजाइश होगी. रिलायंस इस प्रोजक्‍ट के लिए डिजाइन, निर्माण, रिन्‍यूवेबल एनर्जी आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेजमेंट सर्विस समेत पूरी सर्विस पेश करेगी. 

इस डील से दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक संबंध और मजबूत हुए हैं. रिलायंस और मेटा ने पहले भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में कारोबार के लिए AI सॉल्‍यूशन डेवलपमेंट करने के लिए एक संयुक्‍त कारोबार बनाया था. मेटा ने 2020 में 5.7 अरब डॉलर के निवेश के माध्‍यम से जियो प्‍लेटफॉर्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्‍सेदारी भी हासिल की थी.

मुकेश अंबानी ने क्‍या कहा? 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि यह परियोजना जामनगर को हाइपरस्केल एआई कंप्यूटिंग के एक खास सेंटर के रूप में स्थापित करेगी और भारत की डिजिटल अवसंरचना क्षमताओं को मजबूत करेगी. रिलायंस ने कहा कि जामनगर का स्‍थान रिन्‍यूवेबल एनर्जी की उपलब्‍धता, खारे पानी को मीठा करने की सुविधा पनडुब्बी केबल लैंडिंग स्टेशनों की निकटता और जियो के फाइबर नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी जैसे लाभ प्रदान करता है. 

रिलायंस ने कहा कि जामनगर का स्थान नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता, खारे पानी को मीठा करने की सुविधा, पनडुब्बी केबल लैंडिंग स्टेशनों की निकटता और जियो के फाइबर नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी जैसे लाभ प्रदान करता है. यह प्‍लांट रिन्‍यूवेबल एनर्जी से चलेगा और फ्रीजर के लिए खारे पानी का यूज करेगा. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement