scorecardresearch
 

IND-US Trade Deal: जल्‍द होने वाली है भारत-अमेरिका के बीच डील, जून में भारत आ रही US की टीम!

अमेरिका और भारत के बीच जल्‍द ट्रेड डील होने जा रही है. ऐसा संकेत मार्को रुबियो ने दिया था और अब बातचीत के लिए अमेरिकी दल भारत आ रहा है.

Advertisement
X
जून में भारत और अमेरिका के बीच अगले दौर की वार्ता (Photo: File/ITG)
जून में भारत और अमेरिका के बीच अगले दौर की वार्ता (Photo: File/ITG)

भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता जल्‍द होने जा रहा है. कमर्शियल और इंडस्ट्र‍ियल मिनिस्‍ट्री के एक प्रेस लेटर के अनुसार, इस डील को जल्‍द अंतिम रूप दिए जाने की उम्‍मीद है, जिसके लिए बातचीत का अगला दौर 1 से 4 जून 2026 तक भारत में होगा. 

यह अपडेट अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान के कुछ दिनों के बाद सामने आया है, जिसमें कहा था कि दोनों देश व्‍यापार समझौते के 'अंतिम विवरणों' पर काम कर रहे हैं और यह भी संकेत दिया था कि समझौता कुछ ही हफ्तों में अंतिम रूप ले लेगा. 

1 से 4 जून के बीच दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच अंतरिम डील की डिटेल को अंत‍िम रूप देने और BTA के जरिए बातचीत को आगे बढ़ाने की उम्‍मीद है. प्रस्‍तावित चर्चाओं में बाजार पहुंच, नॉन-टैरिफ, सीमा शुल्‍क और व्‍यापार सुविधा, निवेश सपोर्ट और आर्थिक सुरक्षा जैसी चीजें हैं, जिसपर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो सकती है.  

अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्‍या कहा? 
रविवार को रुबियो ने कहा कि बातचीत के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही भारत और अमेरिका के पास आशावादी होने के कारण हैं. रुबियो ने भारत दौरे के दौरान कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अगले सप्ताह या उसके अगले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी, लेकिन अब हम अंतिम बारीकियों पर काम कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी के पास इस बात को लेकर आशावादी होने के कई कारण हैं कि हम एक व्यापार समझौते के कगार पर हैं. 

Advertisement

प्रस्तावित समझौते को दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे निवेश को मजबूती मिलेगी और सहयोग के अवसर पैदा होंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि यह सिर्फ टैरिफ के बारे में हीं है, बल्कि उन परिस्थितियों को बनाने के बारे में है, ताकि हम उन सभी अन्‍य चीजों को एक साथ कर सकें, जिन्‍हें हम करना चाहते हैं. 

सर्जियो गोर ने भी किया था ये ऐलान
इससे पहले, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि एक अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा कर दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पैक्स सिलिका में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया है और इसमें शामिल हो गया है, जबकि कूटनीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जून की शुरुआत में भारत में होने वाली व्यापार वार्ता अंतरिम समझौते और व्यापक व्यापार संधि पर चर्चा का अगला चरण होगी. 

बता दें कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 7 फरवरी, 2026 को पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर सहमति जताते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया था. इस ढांचे में दोनों देशों ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए व्यापक वार्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी स्‍पष्‍ट किया था. 

Advertisement

इस प्रक्रिया के तहत, भारतीय दल ने 20 से 23 अप्रैल, 2026 तक वाशिंगटन डीसी का दौरा किया और अमेरिकी समकक्षों के साथ आमने-सामने बैठकें कीं. अब मुख्य वार्ताकार के लीडरशिप में अमेरिकी दल अगले दौर की चर्चाओं के लिए भारत आने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement