scorecardresearch
 

अजय देवगन के बाद अब जाह्नवी कपूर बनीं Gallantt Ispat की ब्रांड एंबेसडर, कंपनी का ये है प्लान

Gallantt Ispat Ltd के ब्रांड एंडोर्समेंट में अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का नाम भी जुड़ी गया है. कंपनी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

Advertisement
X
अजय देवगन के साथ गैलेंट इस्पात से जुड़ीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर. (Photo: Insta/Gallantt/@janhvikapoor)
अजय देवगन के साथ गैलेंट इस्पात से जुड़ीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर. (Photo: Insta/Gallantt/@janhvikapoor)

गैलेंट इस्पात लिमिटेड (Gallantt Ispat Limited) अपने कारोबार विस्तार पर फोकस कर रही है और अपनी ग्रोथ यात्रा के मजबूत दौर में प्रवेश करने के साथ ब्रांड कम्युनिकेशन और मार्केट पोजीशनिंग को भी नया रूप दे रही है. इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी अपने ब्रांड से जोड़ा है. Janhvi Kapoor  अब अभिनेता अजय देवगन के साथ गैलेंट टीएमटी बार्स (Gallantt TMT Bars) की नई ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. 

'सिर्फ एडवर्टाइजमेंट कैम्पैन नहीं' 
कंपनी के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का गैलेंट इस्पात से साथ जुड़ना सिर्फ एक नया विज्ञापन अभियान नहीं है, बल्कि गैलेंट की उभरती हुई आधुनिक पहचान का हिस्सा है. वर्तमान में कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्किटेक्चर और होम-बिल्डिंग से जुड़े निर्णयों में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ी है. जाह्नवी कपूर के साथ यह करार देश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में महिलाओं के बढ़ते योगदान और एक 'जेंडर-न्यूट्रल' (Gender-Neutral) ब्रांड अप्रोच को प्रदर्शित करता है.

गैलेंट में 5000 से ज्यादा कर्मचारी
गैलेंट इस्पात का मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लेकर गुजरात के कच्छ तक में फैला हुआ है. कंपनी की इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन पर नजर डालें, तो इसमें पेलेट्स, स्पंज आयरन (DRI), बिलेट्स, टीएमटी बार्स और कैप्टिव पावर जेनरेशन शामिल हैं.

कंपनी के मुताबिक, वर्तमान में गैलेंट इस्पात की फिनिश्ड-स्टील कैपेसिटी 1 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है, जबकि कैप्टिव पावर कैपेसिटी 129.5 MW है. वहीं कैप्टिव सोलर कैपेसिटी की बात करें, तो ये 7 MW है. फिलहाल कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 5,000 से अधिक है. 

Advertisement

कंपनी का FY27 के लिए बड़ा है प्लान
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गैलेंट इस्पात ने बड़ा कैपेक्स प्लान तैयार किया है. इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये विस्तार योजना करीब ₹3,000 करोड़ की है. इनमें उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी शामिल हैं और वर्ष 2026 की दूसरी छमाही तक फिनिश्ड-स्टील प्रोडक्शन क्षमता 1 मिलियन टन से बढ़कर 1.3 मिलियन टन प्रति वर्ष हो जाएगी.

इसके साथ ही कंपनी की ओर से बताया गया है कि ग्रीन एनर्जी पहल पर काम हो रहा है, 85 MW क्षमता वाले नए सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा कच्चे माल के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आयरन-ओर माइंस (Iron-Ore Mines) की कमिशनिंग की जाएगी, जो इनपुट सप्लाई मजबूत करेगी. कुल मिलाकर गैलेंट अपनी दशकों पुरानी औद्योगिक मजबूती को एक एस्पिरेशनल और आधुनिक ब्रांड वॉइस संयोजन के साथ भारत के इंफ्रा निर्माण में नई भूमिका निभाने को तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement