scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

पैसा रखें तैयार... ये बड़ी शराब कंपनी ला रही IPO, सिर्फ मंजूरी का इंतजार

इस साल कई बड़े आईपीओ
  • 1/7

शेयर बाजार में स्थिरता लौटने के साथ ही कंपनियां अब IPO लाने की तैयारी में जुट गई हैं. इस साल भारत की बड़ी कंपनियां NSE और Jio का भी आईपीओ लॉन्‍च होने वाला है. इसके साथ ही बहुत से एसएमई और मेनबोर्ड आईपीओ भी आ रहे हैं. 

इतना बड़ा होगा साइज
  • 2/7

इस बीच, डेनमार्क की शराब बनाने वाली कंपनी कार्ल्सबर्ग इंडिया का भी IPO आने की तैयारी चल रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गोपनीय तरीके से इसने मसौदा दस्‍तावेज फाइल किया है. इस IPO के जरिए कंपनी 700 मिलियन डॉलर (करीब 6,665 करोड़ रुपये) तक का अमाउंट जुटा सकती है. 

इस साल के अंत तक हो सकता है लिस्‍ट
  • 3/7

रिपोर्ट में कहा गया है कि डेनिश शराब बनाने वाली कंपनी द्वारा शेयरों की सेकेंड्री बिक्री के माध्‍यम से लिस्टिंग की जाएगी और यह इस साल के अंत तक हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी प्रस्तावित पेशकश के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी के साथ-साथ जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और सिटीग्रुप इंक की भारतीय यूनिट्स के साथ मिलकर काम कर रही है. 

Advertisement
भारत में क्‍या करती है कंपनी
  • 4/7

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शेयर साइज, स्‍ट्रक्‍चर और समय समेत अन्य डिटेल्‍स में अभी भी बदलाव हो सकते हैं. यह कंपनी भारत के बीयर बनाने, डिस्ट्रीब्‍यूशन करने और मार्केटिंग के बिजनेस में है. भारत  में इस कंपनी का एक बड़ा मार्केट है. अब ये ओपेन मार्केट से पैसे जुटाने की तैयारी कर रही है

जून में रिकॉर्ड आईपीओ फाइल
  • 5/7

गौरतलब है कि कंपनियों ने जून में फाइल किए गए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के जरिए रिकॉर्ड रकम जुटाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे मेगा डील के कागजात भी शामिल हैं, जो भारत के अब तक के दो सबसे बड़े आईपीओ हो सकते हैं. 

जून में इतने करोड़ जुटाए गए
  • 6/7

प्राइमडेटाबेस डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने लगभग 12 IPOs ने 885 अरब रुपये (9.3 अरब डॉलर) से अधिक का टारगेट रखा था. पिछले साल जुलाई में दर्ज किए गए 700 अरब रुपये से अधिक के मासिक रिकॉर्ड को पार कर गया, जब 32 कंपनियों ने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी शराब कंपनी
  • 7/7

कार्ल्सबर्ग इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 22% है. डेनिश कंपनी, जिसने 2007 में भारत में प्रवेश किया था, अपनी वेबसाइट के अनुसार, देश भर में 14 शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों का संचालन करती है, जिनमें आठ कंपनी के स्वामित्व वाले प्‍लांट शामिल हैं. 

(नोट- किसी भी शेयर या आईपीओ में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
 

Advertisement
Advertisement