scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Vijay FD Return: ना रिस्‍क, ना टेंशन... FD से हर महीने ₹54 लाख कमाते हैं विजय

FD में मोटा निवेश
  • 1/6

तमिलनाडु की राजनीति में नई पार्टी बनाकर सबसे ज्‍यादा सीटें जीतने वाले थलापति विजय कमाई के मामले में भी सुपरस्‍टार से कम नहीं हैं. उन्‍होंने एफडी में काफी मोटा पैसा निवेश किया है, जिससे हर महीने ब्‍याज से मोटी कमाई होती है. 

थलापति की नेटवर्थ
  • 2/6

थलापति विजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये बताई है. उनकी अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपनी कमाई का जरिया स्व-रोजगार, रेंट और ब्याज से कमाई है. 

एफडी से ब्‍याज की कमाई
  • 3/6

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के ब्‍याज से उनकी कमाई सबसे ज्‍यादा होती है, क्‍योंकि थलापति विजय ने अपने 624 करोड़ में से 100 करोड़ रुपये की एफडी कर रखी है. इस एफडी पर ब्याज दर 6.25% से 7.50% के बीच है.

Advertisement
एफडी पर ₹54 लाख की कमाई
  • 4/6

अगर एवरेज रिटर्न 6.5% मान लिया जाए तो थलापति विजय की ब्याज पर हर महीने ₹54 लाख की कमाई हो सकती है. इसका मतलब है कि उनकी हर साल कमाई 6.5 करोड़ रुपये होगी. 

बिना रिस्‍क मोटा पैसा
  • 5/6

यह भी माना जाता है कि एफडी में निवेश शेयर बाजार जितना रिस्‍क नहीं होता, क्‍योंकि इसमें एक फिक्‍स ब्‍याज निवेशकों को दिया जाता है और जबतक बैंक ना डूब जाए तबतक एफडी का पैसा खतरे में नहीं आ सकता है. 

थलापति विजय के एफडी में इतना निवेश
  • 6/6

थलापति विजय के एफडी में इतना निवेश के बाद लोगों का आकर्षण एफडी की ओर ज्‍यादा दिखने लगा है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ये तक चर्चा करने लगे हैं कि म्‍यूचुअल फंड से बेहतर एफडी में निवेश है. हालांकि, ये दो अलग-अलग चीजें हैं, जो अमाउंट और निवेशक के लक्ष्‍य पर निर्भर करता है. 

Advertisement
Advertisement