25 लाख रुपये का फायदा
अगर आप कम पैसे में मोटा फायदा चाहते हैं तो आपके लिए एलाईसी की एक शानदार स्कीम है. यह स्कीम बड़े अमाउंट के साथ ही लाइफ इंश्योरेंस कवर भी देती है. इस स्कीम के तहत दावा किया जाता है कि डेली 45 रुपये बचाकर 25 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.
एलआईसी की स्कीम
इसके साथ ही आप लाइफ इंश्योरेंस का भी फायदा उठा सकते हैं. यह स्कीम न्यू जीवन आनंद पॉलिसी (New Jeevan Anand Policy) है. यह एक तरह की एंडोमेंट प्लान है, जिसमें सेविंग और इंश्योरेंस दोनों का फायदा मिलता है.
हर रोज 45 रुपये डिपॉजिट
मैच्योरिटी पर फंड तैयार करने वाली और परिवार को बीमा कवर देने वाली इस स्कीम में हर महीने करीब 1300-1400 रुपये (हर दिन करीब 45 रुपये) निवेश करना होता है और इसे लंबे समय, जैसे 30-35 साल तक जारी रखता है, तो मैच्योरिटी पर करीब 25 लाख रुपये तक की राशि मिल सकती है. यह रकम पॉलिसी की अवधि, उम्र और बोनस पर भी निर्भर करती है.
मैच्योरिटी के बाद भी बीमा
डबल फायदा देने वाली इस स्कीम की खास बात है कि यह है कि इसकी मैच्योरिटी पूरा होने पर फंड तो देती ही है. साथ ही मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी पॉलिसी के तहत व्यक्ति को बीमा कवर मिलता रहता है. यही बात इस स्कीम को औरों से अलग बनाती है.
बोनस का फायदा
इसके अलावा, इस योजना में बोनस का भी फायदा दिया जाता है. एलआईसी समय-समय पर अपने पॉलिसीहोल्डर्स को बोनस देती है. इसका फायदा ये होता है कि पॉलिसीहोल्डर्स की मौच्योरिटी अमाउंट बढ़ जाता है. इसके ऊपर आप चाहें तो लोन भी ले सकते हैं.
गारंटीड रिटर्न का लाभ
यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो कम निवेश में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ भविष्य के लिए बड़ी रकम बनाना चाहते हैं. मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें रिस्क नहीं होता है और लंबे समय में एक मोटा फंड भी तैयार हो सकता है.
निवेश करने से पहले बता दें कि 45 रुपये का निवेश एक अनुमान है और असली प्रीमियम आपकी उम्र, पॉलिसी अवधि और कवर अमाउंट पर निर्भर करेगा. ऐसे में वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लेने के बाद ही निवेश करना चाहिए.