scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Swiggy Stock Crash: बर्बाद कर रहा ये चर्चित शेयर... आज 17% टूटा, रिकॉर्ड से 70% नीचे

आज 17 फीसदी गिरा शेयर
  • 1/8

सितंबर 2026 तिमाही में बेकार नतीजों के कारण ब्रोकरेज फर्मों ने स्विगी के टारगेट प्राइस घटा दिए. फिर क्‍या था? एक ही झटके में यह शेयर 17 फीसदी टूट गया. शुक्रवार के कारोबार सत्र के दौरान स्विगी लिमिटेड के शेयरों में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. 

आज 10 हजार करोड़ रुपये टूटे
  • 2/8

लिस्टिंग के बाद से इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट है. शेयर ने आज अपना नया 52-सप्ताह का निचला स्तर छू लिया, जिस कारण उसके मार्केट कैप से 10,000 करोड़ रुपये कम हो गए. यानी कि Swiggy के शेयरों में निवेश करने वाले लोगों की वेल्‍थ सिर्फ आज 10,000 करोड़ रुपये कम हो गई. 

70% गिर चुका है ये स्‍टॉक
  • 3/8

70% गिर चुका है ये स्‍टॉक
शुक्रवार को स्विगी लिमिटेड के शेयर 17.22 प्रतिशत गिरकर 174.90 रुपये पर आ गए, जिससे इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 48,300 करोड़ रुपये से नीचे आ गया. अक्टूबर 2025 में 434.50 रुपये के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से शेयर में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है. दिसंबर 2024 में लगभग 595-600 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से इसमें 70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. 

Advertisement
IPO प्राइस से 55 फीसदी गिरा ये स्‍टॉक 
  • 4/8

IPO प्राइस से 55 फीसदी गिरा ये स्‍टॉक 
स्विगी के शेयरों ने अपने आईपीओ प्राइस 393 रुपये से निवेशकों की 55 प्रतिशत से अधिक कमाई साफ कर दी है. स्विगी नवंबर 2024 में लिस्‍ट हुई थी, जब कंपनी ने निवेशकों से कुल 11,327 रुपये जुटाए थे और उसका वैल्‍यूएशन 1.02 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी ने निवेशकों की संपत्ति से लगभग 55,000 करोड़ रुपये खत्म कर दिए हैं.

क्‍यों मुश्किल में स्‍विगी? 
  • 5/8

क्‍यों मुश्किल में स्‍विगी? 
लगातार बढ़ता शुद्ध घाटा, खासकर क्विक कॉमर्स सेगमेंट में, स्विगी के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. बाज़ार के भागीदार इसके प्रदर्शन मानकों पर सवाल उठा रहे हैं. एटर्नल की तुलना में ये कम प्रतिद्वंदी लग रही है. इंस्टामार्ट कारोबार की लाभप्रदता स्विगी के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. 

एक्‍सपर्ट्स का टारगेट 
  • 6/8

एक्‍सपर्ट्स का टारगेट 
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड ने घाटे का तीन-चौथाई हिस्सा टोइंग को जिम्मेदार ठहराया, जिससे संयुक्त कारोबार के मुनाफे में कमी आई. इस बदलाव के चलते टारगेट प्राइस घटकर 200 रुपये हो गया, क्योंकि कंपनी ने संयुक्त एफडी मल्टीपल को 35 गुना पर अनचेंज रखा है, जबकि इंस्टामार्ट या कैश बाकी को जीरो प्राइस देना जारी रखा. कंपनी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि स्विगी को टोइंग को बंद करना होगा. 

टारगेट घटाया
  • 7/8

निर्मल बैंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, फूड डिलीवरी सेगमेंट रिकॉर्ड मुनाफे पर है और इंस्टामार्ट में फिर से तेजी आई है, लेकिन वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही इस बात की पुष्टि करती है कि स्विगी अब इंस्टामार्ट के विकास-चरण में मजबूती से शामिल हो गई है, जहां क्विक कॉमर्स कंट्रीब्‍यूशन मार्जिन और समेकित घाटे निकट भविष्य में योजनाबद्ध तरीके से पीछे की ओर जा रहे हैं. कंपनी के एबिटा में भी कटौती देखी गई है. ब्रोकरेज ने कहा कि हमने 'BUY' रेटिंग दी है, लेकिन प्राइस टारगेट को घटाकर 340 रुपये कर दिया है. 
 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 8/8

नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.  

Advertisement
Advertisement