scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

सचिन से बच्‍चन तक... इन लोगों ने खूब खरीदे इस कंपनी के स्‍टॉक, अब आ रहा IPO

जल्द ही Zepto का IPO होगा लॉन्च
  • 1/8

क्विक कॉमर्स सेक्‍टर की टॉप कंपनियों में से एक Zepto जल्द ही अपना IPO लॉन्च करने जा रही है.  इस कंपनी ने हाल ही में कैपिटल मार्केट में अपने अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) दाखिल किए हैं, जिसमें 8,010 करोड़ रुपये के नए शेयर की बिक्री और 5 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्‍यू वाले 11,34,66,566 इक्विटी शेयरों तक की पेशकश (OFS) शामिल है.

जेप्‍टो में कई दिग्‍गजों का पैसा
  • 2/8

Zepto की जुलाई में लिस्‍टेड होने की संभावन है. इस कंपनी में दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन रमश तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन जैसे सेलेब्रिटीज का पैसा लगा हुआ है. इतना ही नहीं दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल और मधुसूदन केला ने भी कंपनी में निवेश किया है. 
 

इन लोगों ने भी इस आईपीओ में लगाया पैसा
  • 3/8

इसके अलावा, सिप्ला फैमिली ऑफिस, जटिया फैमिली ऑफिस (वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड), पॉलीकैब फैमिली ऑफिस, मैनकाइंड फैमिली ऑफिस, हलदिराम फैमिली ऑफिस, डेल्टा कॉर्प फैमिली ऑफिस, जीई शिपिंग फैमिली ऑफिस, कल्पतरु फैमिली ऑफिस, मास्टेक फैमिली ऑफिस, डीएस ग्रुप, अजंता फैमिली ऑफिस और डिक्सन फैमिली ऑफिस भी जेप्टो आईपीओ के मौजूदा निवेशकों में शामिल हैं. 
 

Advertisement
सचिन के पास कितने शेयर
  • 4/8

सचिन के पास कितने शेयर

नवंबर 2024 में, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर को 3,144 शेयर (CCPS) आवंटित किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये थी. इस आईपीओ के बाद दंपति के पास 40.13 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 24.9 लाख से अधिक इक्विटी शेयर होंगे. 

अभिषेक बच्‍चन के पास कितने शेयर
  • 5/8

इसी तरह, अभिषेक अमिताभ बच्चन को 31,810 रुपये प्रति शेयर की समान कीमत पर 4,716 सीसीपीएस आवंटित किए गए, जिनकी वैल्‍यू 15 करोड़ रुपये है. उनके पास 40.13 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 37.4 लाख इक्विटी शेयर होंगे. यह आवंटन भी नवंबर 2024 में किया गया था. 

रामदेव अग्रवाल का भी बड़ा दांव
  • 6/8

जाने-माने शेयर बाजार निवेशक रामदेव अग्रवाल ने ज़ेप्टो में कई किस्तों में निवेश किया. अगस्त 2024 में उन्होंने 24,301 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 8,642 सीसीपीएस खरीदे, जिनकी वैल्‍यू 21 करोड़ रुपये था. नवंबर 2024 के दूसरे दौर में उन्होंने 31,810 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 15,718 सीसीपीएस खरीदे, जिनका मूल्य 50 करोड़ रुपये था. अग्रवाल ने इन किस्तों में ज़ेप्टो में लगभग 71 करोड़ रुपये का निवेश किया है. 
 

मोतीलाल ने भी किया मोटा निवेश
  • 7/8

डीआरएचपी से मिली जानकारी के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल समूह की सभी संस्थाओं के पास कुल मिलाकर 26,18,34,104 डाइल्यूटेड इक्विटी शेयर हैं, जो ज़ेप्टो की डाइल्यूटेड शेयर पूंजी का लगभग 2.08 प्रतिशत है. अलग-अलग मापदंडों के अनुसार, इस हिस्सेदारी की वैल्‍यू करीब 1,500-2,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है. 
 

कौन है बुक रनिंग लीड मैनेजर
  • 8/8

एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement