भारतीय आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच एक आईटी कंपनी पर ब्रोकरेज का बड़ा टारगेट आया है. ब्रोकरेज का कहना है कि ये शेयर कुछ समय बाद 67 फीसदी तक चढ़ सकता है. इस स्टॉक पर ये पॉजिटिव नजरिया ऐसे समय में आया है, जब 2026 के दौरान इस शेयर में 28 फीसदी तक की गिरावट आई है.
ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, आईटी स्टॉक ऑरिओनप्रो सॉल्यूशंस में एक साल में 67% की बढ़ोतरी होने की संभावना है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये है. हालांकि, यह शेयर पिछले एक साल में 46 फीसदी गिर चुका है.
वहीं स्टॉक ने पांच वर्षों में 871% और दस वर्षों में 1,197% का मल्टीबैगर रिटर्न भी दिया है. मौजूदा सत्र में शेयर 1.46% बढ़कर 757.55 रुपये पर था. तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 40.3 है, जो दिखाता है कि यह न तो ओवरबॉट ज़ोन में है और न ही ओवरसोल्ड ज़ोन में.
ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों का बीटा 1.20 है. ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं. आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के शेयर में एक महीने में 13 फीसदी की गिरावट आई है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4183 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2026 तक रेवेन्यू में 30% की CAGR ग्रोथ दर्ज की है. चॉइस ब्रोकिंग ने वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के एवरेज EPS बेस पर स्टॉक पर 1250 रुपये के टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है.
ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के रणनीतिक फोकस की वजह से रेवेन्यू में उछाल आया है. ट्रांजिट व्यवसाय से एशिया और अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय एएफसी व्यवसाय को बढ़ाने पर फोकस रखा गया है. साथ ही हवाई अड्डा, ईवी चार्जिंग और मोबिलिटी-एज़-ए-सर्विस में विविधता लाने पर फोकस है. इसके साथ ही कंपनी डेटा सेंटर, इंफ्रा और अन्य चीजों पर तेजी से काम कर रही है.
गौरतलब है कि मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए, पांच प्रमोटरों के पास कंपनी की 26.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और 50,971 पब्लिक शेयर होल्डस के पास 73.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इनमें से 47,957 पब्लिक शेयरधारकों के पास 69.31 लाख शेयर या 12.55% हिस्सेदारी थी, जिनकी पूंजी 2 लाख रुपये तक थी.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)