scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

अंबानी से महंगा... बकिंघम पैलेस से बड़ा, इस महल में रहती हैं ये महारानी

मुकेश अंबानी से महंगा है महारानी का घर
  • 1/6

भारत में सबसे महंगे घरों की बात होती है, तो सबसे पहले नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर का आता है. उनका एंटीलिया हाउस खासी चर्चा में भी रहता है, लेकिन एक महारानी है, जो Antilia से भी महंगे राजमहल में रहती हैं. ये सबसे बड़ा निजी निवास माना जाता है. (File Photo: ITG)

गुजरात के बड़ोदरा में है लक्ष्मी विलास पैलेस
  • 2/6

गुजरात के बड़ोदरा में है लक्ष्मी विलास पैलेस
Mukesh Ambani के घर एंटीलिया से बड़ा और महंगा घर है महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ का, जिसका नाम लक्ष्मी विलास पैलेस (Lakshmi Vilas Panace) है और ये गुजरात के बड़ोदरा में स्थित है. (Photo: ITG)

गायकवाड़ फैमिली का निजी निवास
  • 3/6

गायकवाड़ फैमिली का निजी निवास
गायकवाड़ फैमिली के स्वामित्व वाले इस राजमहल में महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ (Radhikaraje Gaekwad) अपने पति समरजीत सिंह गायकवाड़ (Maharaja Samarjitsinh Gaekwad) के साथ रहती हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये दुनिया का सबसे बड़े निजी निवास के तौर पर पहचाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटेन का बकिंघम पैलेस भी लक्ष्मी विलास पैलेस से करीब 4 गुना छोटा है. (Photo: Insta)

Advertisement
बकिंघम पैसेल भी इसके आगे छोटा
  • 4/6

बकिंघम पैसेल भी इसके आगे छोटा
Lakshmi Vilas Palace के साइज की बात करें, तो ये ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस से करीब 4 गुना बड़ा है. ये 700 एकड़ में फैला हुआ राजमहल है, जो 3,04,92,000 वर्ग फुट होता है. वहीं दूसरी ओर बकिंघम पैलेस का एरिया 8,28,821 वर्ग फुट है. जबकि मुकेश अंबानी का एंटीलिया 48,780 वर्ग फुट में फैला है. 

170 से ज्यादा कमरे हैं महल में
  • 5/6

170 से ज्यादा कमरे हैं महल में
राधिकाराजे गायकवाड़ के लक्ष्मी विलास पैलेस में 170 से ज्यादा कमरे मौजूद हैं. इसका निर्माण सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने साल 1890 में करवाया था. इसमें लगे राजशाही झूमर अलग ही एहसास कराते हैं.  (Photo: ITG)

कीमत में एंटीलिया से आगे 
  • 6/6

कीमत में एंटीलिया से आगे 
जब लक्ष्मी विलास पैलेस बनकर तैयार हुआ था, तो उस समय इसके कंस्ट्रक्शन पर आने वाला खर्च करीब 1,80,000 ग्रेट ब्रिटिश पाउंड था. वहीं अब इसकी अनुमानित कीमत 25-30 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं Antilia की कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement