जॉब छोटा हो या बड़ा दूसरे के अधीन होता है. लेकिन खुद का बिजनेस यानी खुद मालिक. अगर आप भी नौकरी नहीं करना चाहते, तो बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं. वैसे भी कहा जाता है कि जब आप जॉब करते हैं कि दूसरों के सपनों को साकार करने के लिए पसीने बहाते हैं. लेकिन खुद का बिजनेस छोटा भी हो, तो उसमें सुकून होता है, फैसले खुद लेते हैं. अगर आप भी बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो कम पूंजी के साथ इन बिजनेस आइडियाज पर काम कर सकते हैं.
1. पैथोलॉजी लैब फ्रेंचाइजी
हेल्थकेयर सेक्टर हमेशा डिमांड में रहता है. आप किसी बड़े ब्रांड जैसे कि Dr. Lal PathLabs, Thyrocare, या Metropolis की फ्रेंचाइजी लेकर सैंपल कलेक्शन सेंटर खोल सकते हैं. इसमें आपको करीब 5 लाख रुपये निवेश करना होगा. जिसमें फ्रेंचाइजी फीस, इंटीरियर और सैंपल स्टोर करने के उपकरण खरीदने होंगे. ये एक ऐसा बिजनेस है, जहां आपको पहले दिन से ही कमाई होगी. ब्रांड का नाम होने के कारण ग्राहकों का भरोसा तुरंत मिल जाता है और रिस्क बहुत कम होता है. (Photo: ITG)
2. सुपरमार्केट या मिनी ग्रोसरी स्टोर
आप किसी रिहायशी इलाके में एक मॉडर्न मिनी सुपरमार्केट खोल सकते हैं, जहां जरूरत का सारा सामान एक छत के नीचे मिले. ये बिजनेस ट्रेंड में है. इसमें आपको अधिकतम 10 लाख रुपये तक निवेश करना होगा. जिसमें दुकान का एडवांस, रैक्स, बिलिंग उपकरण खरीदना होगा. शुरुआत कम सामान से कर सकते हैं. लेकिन क्वालिटी पर फोकस रखें. क्योंकि ग्रोसरी की डिमांड कभी खत्म नहीं होती. सही लोकेशन और अच्छी कस्टमर सर्विस से इसमें रेगुलर इनकम तय होती है. (Photo: ITG)
3. प्री-स्कूल या डे-केयर फ्रेंचाइजी
वर्किंग पैरेंट्स की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों के लिए सुरक्षित और अच्छी एजुकेशन के लिए डे-केयर सेंटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है. आप Kidzee, EuroKids, Bachpan की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं. इसमें आपको 10 लाख रुपये तक निवेश करना होगा. जिसमें 3 से 5 लाख रुपये फ्रेंचाइजी फीस लग सकता है. इसके अलावा इंटीरियर, सेफ प्ले-एरिया, खिलौने, CCTV कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी पर खर्च करना होगा. कम से कम 3 लाख बैकअप फंड रखें. इस बिजनेस में रिस्क बहुत कम होता है, क्योंकि पैरेंट ब्रांड आपको मार्केटिंग, बुक्स और करिकुलम में पूरा सपोर्ट देता है. (Photo: ITG)
4. जिम और फिटनेस सेंटर
हेल्थ और वेलनेस को लेकर लोग अब काफी गंभीर हैं. आप 10 लाख रुपये के बजट में आप एक टियर-1 या टियर-2 शहर में मॉडर्न और प्रीमियम इक्विपमेंट्स के साथ एक बेहतरीन जिम,कार्डियो या योगा सेंटर खोल सकते हैं. इसके लिए आपको ट्रेडमील, बेंच, डंबल्स पर निवेश करना होगा. साथ ही इंटीरियर, मिरर वर्क, साउंड सिस्टम और फ्लोरिंग पर निवेश होगा. इसमें एडवांस मेंबरशिप फीस 3 महीने, 6 महीने या सालाना सब्सक्रिप्शन के रूप में बिजनेस शुरू होते ही एक साथ बड़ा कैश-फ्लो मिल जाता है. (Photo: ITG)
5. ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट (RO Water Plant)
शुद्ध पानी की डिमांड हर जगह है, चाहे शादी हो, कॉरपोरेट ऑफिस हो, होटल हो या रोजमर्रा के घर. आप 15 लाख रुपये में एक ऑटोमैटिक वाटर प्यूरीफिकेशन और बॉटलिंग प्लांट लगा सकते हैं. इसमें आपको RO प्लांट मशीनरी, बोरवेल सेटअप, ऑटोमैटिक फिलिंग और कैपिंग मशीन खरीदनी होगी. साथ ही आपको FSSAI लाइसेंस और सरकारी अप्रूवल की जरूरत होगी. यह एक ऑल टाइम चलने वाला बिजनेस है. 1 लीटर के बोतल से लेकर 20 लीटर के जार की सप्लाई चेन बनाकर आप लोकल मार्केट पर मजबूत पकड़ बना सकते हैं. (Photo: ITG)
6. बुटीक कैफे या थीम-बेस्ड लाउंज
आजकल युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच अच्छे एम्बिएंस वाले कैफे की भारी डिमांड है. 10 लाख के बजट में आप एक बेहतरीन इंटीरियर और थीम वाला कैफे शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंटीरियर, एस्थेटिक लाइटिंग, सिटिंग अरेंजमेंट और कमर्शियल किचन पर खर्च करना होगा. शुरुआत 5 लाख रुपये से करें, और बाकी 5 लाख रुपये बैकअप फंड के तौर पर रखें. फूड और बेवरेज इंडस्ट्री में मार्जिन 50% तक आसानी से मिल जाता है. (Photo: ITG)
7. क्लाउड किचन
आजकल लोग जोमैटो और स्विगी से खाना ऑर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगी लोकेशन पर बड़ा रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत नहीं है. आप महज 5 लाख रुपये के निवेश से इस शानदार बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. जिसमें 2 लाख वर्किंग कैपिटल के तौर पर बैकअप में रखें. ये बिजनेस आज के दौर में टियर-1, और टियर-2 शहरों में तेजी से फल-फूल रहा है. आप हेल्थी फूड, नॉर्थ इंडियन या फिर फास्ट फूड पर फोकस करके ब्रांड बना सकते हैं. (Photo: Getty)