scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Pakistan Famous Brand's: पाकिस्तान के 5 मशहूर ब्रांड, दुनिया में इनकी डिमांड... जानते हैं नाम?

पाकिस्तान कंगाल, लेकिन ये कंपनियां मालामाल
  • 1/6

पाकिस्तान भले ही लंबे समय से कंगाली (Pakistan Economic Crisis) का सामना कर रहा हो और आईएमएफ से लेकर वर्ल्ड बैंक समेत अन्य मित्र देशों के आगे आर्थिक मदद की गुहार लगाता हुआ नजर आता हो. लेकिन कर्ज में बुरी तरह डूबे और महंगाई की मार झेलते पाकिस्तान के पांच ऐसे मशहूर ब्रांड (Pakistani Brand's) हैं, जिनका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला है और इनकी जोरदार डिमांड है. 

पहला ब्रांड: Khadi
  • 2/6

पहला ब्रांड: Khadi
खादी सिर्फ भारत में ही फेमस नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में ब्रांड (Pakistan Khadi Brand) की धूम है. इस पाकिस्तानी ब्रांक की डिमांड अमेरिका से ब्रिटेन तक है. खादी पाकिस्तान का एक फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 1998 में कराची में हुई थी. इसके कपड़ों की डिमांड ग्लोबली है और UAE, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, मलेशिया, कनाडा तक में इसके शोरूम मिल जाएंगे. इसके अलावा जुनैद जमशेद और आमिर अदनान जैसे क्लोथिंग ब्रांड भी तमाम देशों में खूब पसंद किए जाते हैं. 

दूसरा ब्रांड: Bar. B. Q Tonight
  • 3/6

दूसरा ब्रांड: Bar. B. Q Tonight
पाकिस्तान में नवंबर 1988 में शुरू किए गए Bar. B. Q Tonight का नाम आज दुनिया में पहचाना जाता है. यह कंगाल पाकिस्तान का मजबूत ब्रांड बन चुका है. इसमें परोसे जाने वाले लजीज पाकिस्तानी व्यंजनों की तगड़ी डिमांड है. इनकी क्वालिटी और स्वाद के चलते ये रेस्टोरेंट चेन दुबई, ओमान, मलेशिया, सिंगापुर से बांग्लादेश तक में मौजूद है. 

Advertisement
तीसरा ब्रांड: Pakola
  • 4/6

तीसरा ब्रांड: Pakola
पाकिस्तान का Pakola ब्रांड कार्बोनेटेड ड्रिंक भी इस लिस्ट में शामिल हैं और इसका ग्लोबली निर्यात होता है. हरे रंग के पकोला सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को 1950 में लॉन्च किया गया था और यह अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मिडिल ईस्ट के देशों के साथ ही तमाम दूसरे देशों में उपलब्ध है. 

चौथा ब्रांड: Shan Food
  • 5/6

चौथा ब्रांड: Shan Food
ये पाकिस्तानका मसाला ब्रांड है, जिसका कारोबार भी दुनिया के कई देशों में फैसा हुआ है. Shan Food Spice की शुरुआत साल 1981 में कारोबारी सिकंदर सुल्तान ने की थी और उस समय कराची के एक कमरे से शुरू हुआ इस मसाले का कारोबार अब दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में फैला है. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों में भी ये बिकता है. 

पांचवां ब्रांड: Markhor Footwear
  • 6/6

पांचवां ब्रांड: Markhor Footwear
मार्खोर फुटवियर (Markhor Footwear) पाकिस्तान का प्रीमियम ब्रांड है, जो खासतौर पर हैंडमेड लेदर फुटवियर और अन्य प्रोडक्ट के लिए मशहूर है. इसका नाम जंगली बकरी 'मार्खोर' की प्रजाति के नाम पर रखा गया है, जो देश के उत्तरी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों से आती है. मार्खोर ब्रांड प्रोडक्ट्स ऑनलाइन और इंटरनेशनल शिपिंग के जरिए अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों में मिलते हैं, जहां इसका बड़ा कारोबार है. 

Advertisement
Advertisement