scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

LIC का गजब प्लान... सिर्फ 150 रुपये की डेली सेविंग, मिलेंगे पूरे ₹19 लाख

एलआईसी की गजब है ये पॉलिसी
  • 1/6

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC में बच्चे, बूढ़े या जवान हर आयु वर्ग के लिए स्कीम मौजूद हैं, जिनके बेनेफिट्स गजब के हैं. खासतौर पर बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक धांसू प्लान चलाए जा रहे हैं. इनमें से एक है एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान (LIC New Children Money Back Plan), जिसमें रोजाना सिर्फ 150 रुपये की बचत करते 19 लाख रुपये का फंड जुटाया जा सकता है.  

बच्चों के लिए खास है ये स्कीम
  • 2/6

बच्चों के लिए खास है ये स्कीम
ये एलआईसी स्कीम बच्चों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है और उसके जन्म के साथ ही इसमें निवेश की शुरुआत करने पर 18 साल की उम्र से ही उसके पास पैसे आने की शुरुआत हो जाती है. यानी ये छोटी-छोटी बचत बच्चे की पढ़ाई लिखाई की टेंशन दूर कर सकती है. यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग प्लान है, जिसमें आप बच्चे की उम्र के हिसाब से 0 से 12 साल के बीच में निवेश स्टार्ट कर सकते हैं. 

19 लाख फंड जुटाने का गणित
  • 3/6

19 लाख फंड जुटाने का गणित
यहां जान लेते हैं कि कैसे एलआईसी की ये स्कीम आपकी छोटी-छोटी बचत को भी एक मोटे फंड में तब्दील करने में मददगार है और समय-समय पर इसका हिस्सा देकर फाइनेंशियल हेल्प कर सकती है. तो इसका कैलकुलेशन ऐसा है कि हर दिन 150 रुपये बचाने से महीने में आप 4500 रुपये जमा कर लेंगे, जो पूरे साल में 55,000 रुपये होंगे. इस पैसे को एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक पॉलिसी में इन्वेस्ट करते है, तो इसकी मैच्योरिटी 25 साल में आपके द्वारा जमा की गई राशि 14 लाख रुपये होगी. इस पर बोनस+मैच्‍योरिटी बेनेफिट जोड़कर कुल फंड लगभग 19 लाख रुपये होगा.

Advertisement
मनी बैक का ये है कैलकुलेशन
  • 4/6

मनी बैक का ये है कैलकुलेशन
LIC के इस प्लान ने नाम के तहत इसमें समय-समय पर तीन बार मनी बैंक मिलता है. नियम के तहत आपके बच्‍चे 18, 20 और 22 साल पर पैसा मिलेगा, जो बेसिक सम एश्योर्ड का 20 फीसदी होगा. वहीं 25 साल की उम्र में बाकी बची 40 फीसदी रकम के साथ ही एलआईसी द्वारा जमा पर दिए जाने वाले बोनस का पेमेंट किया जाएगा. 

अपने हिसाब से कर सकते हैं पेमेंट
  • 5/6

अपने हिसाब से कर सकते हैं पेमेंट
LIC New Children's Money Back Plan नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिहाज से सबसे पॉपुलर स्कीम्स में शामिल है. एलआईसी की इस मनी बैक पॉलिसी में प्रीमयम पेमेंट के ऑप्शन भी पॉलिसी होल्डर की सहूलियत के हिसाब से दिए जाते हैं. यानी आप चाहें, तो इसका पेमेंट मंथली कर सकते हैं, या फिर तिमाही, छमाही और सालाना के आधार पर प्रीमियम भरा जा सकता है. 

PWB राइडर का बेनेफिट 
  • 6/6

PWB राइडर का बेनेफिट 
इस एलआईसी स्कीम में जोखिम कवरेज की बात करें, तो पॉलिसीधारक (माता-पिता) के निधन पर प्रीमियम माफ करती है और बच्चे को सुरक्षा मिलती रहती है. दरअसल, इस प्लान के साथ PWB राइडर का चयन करने पर बच्चे के अभिभावक की मृत्यु के बाद भी इसके प्रीमियम पेमेंट नहीं करने होते, फिर भी स्कीम के सभी लाभ बच्चे को दिए जाते हैं. 

Advertisement
Advertisement