scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

IPO Alert: अभी तो खुला भी नहीं... GMP निकला 200 के पार, ये आईपीओ कराएगा कमाई!

खुलने से पहले ही इस आईपीओ का गदर
  • 1/6

आईपीओ मार्केट (IPO Alert) में इस साल बहार देखने को मिल रही है. एक से बढ़कर एक इश्यू ओपन हुए हैं और इनमें से कई अपने निवेशकों को बंपर कमाई कराने वाले भी साबित हुए हैं. नए IPO आने का सिलसिला जारी है, जिसमें से कुछ तो ऐसे हैं, जो ओपनिंग से पहले ही तगड़ी कमाई का संकेत दे रहे हैं और ग्रे-मार्केट में गदर मचाए हुए हैं. ऐसा ही एक आईपीओ है इलेक्ट्रिकल कंपनी कनोहर का, जो 8 सितंबर को ओपन होने वाला है, लेकिन इसका GMP अभी से ही 200 रुपये के पार निकल गया है. (Photo: ITG) 

अगले हफ्ते 12 मैनबोर्ड IPO, 6 एक ही दिन खुलेंगे
  • 2/6

अगले हफ्ते 12 मैनबोर्ड IPO, 6 एक ही दिन खुलेंगे
सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में आईपीओ मार्केट में एक दो नहीं, बल्कि 12 आईपीओ निवेशकों को कमाई का मौका देंगे और ये सब मैनबोर्ड आईपीओ हैं. इनमें से 6 आईपीओ तो एक दी दिन ओपन होने वाले है. 7 सितंबर को एक इश्यू खुलेगा , 8 सितंबर को तीन आईपीओ ओपन होंगे, तो वहीं 9 सितंबर को 6 IPO लॉन्च किए जाएंगे. 10 और 11 सितंबर को एक-एक कंपनी का आईपीओ आने वाला है. (Photo: ITG)

ये IPO दे रहा तगड़ी कमाई का सिग्नल
  • 3/6

ये IPO दे रहा तगड़ी कमाई का सिग्नल
हम अगले हफ्ते ओपन होने जा रहे जिस आईपीओ की बात कर रहे हैं, वो Kanohar Electricals IPO है. ये कंपनी ट्रांसफॉर्मर बनाती है और इसके सात ही रेलवे (Railway) से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तक में काम करती है. 1972 में स्थापित ये कंपनी अगले सप्ताह मंगलवार यानी सितंबर को अपना आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए ओपन करेगी और इसमें 10 सितंबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी. खुलने से पहले ही ये ग्रे-मार्केट में तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. (Photo: Reuters)

Advertisement
इतना है साइज और प्राइस बैंड
  • 4/6

इतना है साइज और प्राइस बैंड
अगर आप आईपीओ में निवेश (IPO Investment) का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इस इश्यू की डिटेल जान लेना जरूरी है. कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ का साइज 1055.74 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 300 करोड़ रुपये वैल्यू के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 755.74 करोड़ रुपये की स्टॉक सेल OFS के जरिए की जाएगी. कंपनी की ओर से IPO Price Band 601-632 रुपये तय किया गया है. (Photo: ITG)

कम से कम इतना निवेश जरूरी
  • 5/6

कम से कम इतना निवेश जरूरी
Kanohar Electricals IPO के तहत कंपनी ने 23 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो निवेशकों को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी और न्यूनतम 14,536 रुपये का निवेश करना होगा. 10 सितंबर को क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 11 सितंबर को होगा, जबकि शेयर क्रेडिट और रिफंड प्रोसेस 15 सितंबर को किया जाएगा. इसकी BSE-NSE पर लिस्टिंग 16 सितंबर को होगी. (Photo: ITG)

कितनी कमाई करा सकता है IPO? 
  • 6/6

कितनी कमाई करा सकता है IPO? 
ओपन होने से पहले ही Kanohar Electricals IPO अपने निवेशकों को कमाई कराने का संकेत दे रहा है. दरअसल, इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम अभी से ही करीब 33 फीसदी ज्यादा चल रहा है और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो हर एक शेयर पर 200 रुपये से ज्यादा का फायदा दिखा रहा है. अगर इस अनुमानित जीएमपी पर शेयर लिस्ट होते हैं, तो 14,536 रुपये का निवेश कराने वालों को एक झटके में करीब 4800 रुपये का फायदा होगा और अधिकतम 13 लॉट के हिसाब से देखें, तो 299 शेयरों के लिए किए गए 1,88,968 रुपये का निवेश बढ़कर 2,50,263 रुपये हो जाएगा यानी झटके में 61,295 रुपये की कमाई हो जाएगी. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement