scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

GMP- 168 रुपये... इस हफ्ते खुल रहे इन 4 कंपनियों के आईपीओ

इस हफ्ते 4 नई कंपनियों का आईपीओ
  • 1/7

शेयर बाजार में इस हफ्ते तगड़ा एक्‍शन दिखने वाला है, क्‍योंकि 4 नई कंपनियों को आईपीओ आ रहा है. ये आईपीओ आपको अच्‍छी कमाई करा सकती हैं. इनका ग्रे मार्केट में दमदार प्रदर्शन जारी है. दो मेनबोर्ड कंपनी के आईपीओ हैं, तो 2 SME कंपन‍ियों के आईपीओ खुल रहे हैं. आइए जानते हैं किस आईपीओ से आपको कितनी कमाई होने की संभावना है... 

कुसुमगर आईपीओ (Kusumgar IPO)
  • 2/7

कुसुमगर आईपीओ (Kusumgar IPO) 
सबसे पहले मेनबोर्ड आईपीओ की बात करें तो Kusumgar IPO 8 जुलाई यानी बुधवार को खुल रहा है और 10 जुलाई को बंद हो जाएगा. यह आईपीओ ₹650 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी सभी शेयर प्रमोटर्स द्वारा बेचे जाएंगे. इसके तहत  1.55 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. 15 जुलाई को इसके शेयरों की लिस्टिंग होगी.

हर शेयर पर कितनी कमाई
  • 3/7

इस आईपीओ का शेयर प्राइस ₹419 पर जारी किया जाएगा. एक शेयर में निवेशकों को 35 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए ₹14,665 का निवेश करना होगा. रिटेलर्स इसमें 2 लाख रुपये तक के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं. इसके GMP की बात करें तो यह 40.10% या 168 रुपये है.

Advertisement
लेजर पॉवर एंड इंफ्रा आईपीओ
  • 4/7

लेजर पॉवर एंड इंफ्रा आईपीओ (Laser Power & Infra IPO)  
Laser Power & Infra IPO के तहत ₹542 करोड़ के फ्रेश इश्‍यू और ऑफर फॉर सेल के तहत ₹200 करोड़ के शेयर जारी किए जाएंगे. यह 9 जुलाई को सब्सक्रिप्‍शन के लिए खुलेगा और 13 जुलाई को बंद हो जाएगा. इसके शेयरों की लिस्टिंग 16 जुलाई को हो सकती है. अभी इसके शेयरों का इश्‍यू प्राइस जारी नहीं किया गया है. ऐसे में GMP के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. 

हैप्‍पी स्‍टील्‍स
  • 5/7

हैप्‍पी स्‍टील्‍स (Happy Steels) 
एसएमई सेक्‍टर की कंपनी Happy Steels का भी आईपीओ इस हफ्ते आएगा. ₹25 करोड़ साइज का ये आईपीओ फ्रेश इश्‍यू के जरिए 38 लाख रुपये के शेयर बेचेगा. 9 जुलाई को ये आईपीओ खुलेगा और 13 जुलाई को बंद हो जाएगा. इसके शेयरों की लिस्टिंग 16 जुलाई को हो सकती है. इसके शेयरों का इश्‍यू प्राइस ₹66 होगा. यह आईपीओ फ्लैट लिस्टिंग का संकेत दे रहा है. 

देवसन कैटलिस्‍ट आईपीओ
  • 6/7

देवसन कैटलिस्‍ट आईपीओ (Devson Catalyst IPO) 
Devson Catalyst IPO का साइज ₹42.34 करोड़ का है, जिसके तहत 33 लाख शेयर फ्रेश इश्‍यू होंगे और 3 लाख शेयर OFS के जरिए जारी किए जाएंगे. ये आईपीओ 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को बंद हो जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 16 जुलाई को हो सकती है. 

कितना करना होगा निवेश
  • 7/7

इस आईपीओ के जरिए ₹118 पर शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें कम से कम 2 लॉट खरीदने होंगे. एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे यानी 2 लॉट खरीदने के लिए ₹1,41,600 का निवेश करना होगा. इसका जीएमपी 33.90% या 40 रुपये प्रति शेयर है. 

(नोट- किसी भी आईपीओ में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement