एलॉन मस्क की कंपनी SpaceX की अमेरिकी बाजार में आज लिस्टिंग होने वाली है. इस कंपनी की लिस्ट होने के बाद एलॉन मस्क दुनिया के पहले ऐसे अमीर इंसान बन जाएंगे, जिनकी नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. इसके बाद वे दुनिया के पहले खरबपति कहलाएंगे.
SpaceX के शेयरों की लिस्टिंग आज अमेरिकी बाजार में होगी, जिसके बाद इनकी नेटवर्थ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की संभावना है. हलाांकि, इससे पहले ही इनकी नेटवर्थ में इतनी बढ़ोतरी हुई है, जो कई अरबपतियों से बहुत ज्यादा है.
24 घंटे में 26 लाख करोड़
पिछले 24 घंटे का आंकड़ा देखें तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान एलॉन मस्क की नेटवर्थ में 274 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अगर रुपये में कंवर्ट करें तो यह 26 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
मुकेश अंबानी से 3 गुना दौलत, सिर्फ एक दिन में
वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 83 अरब डॉलर है और गौतम अडानी की नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है. इस हिसाब से देखा जाए तो एलॉन मस्क ने 24 घंटे में ही अंबानी से 3 गुना और अडानी से 2 गुना ज्यादा दौलत कमाई है. एक दिन के दौरान शायद ही किसी अरबपति ने 24 घंटे के दौरान कमाई होगी.
1.1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी नेटवर्थ
एलॉन मस्क की इतनी दौलत तब बढ़ी है, जब अभी स्पेसएक्स के शेयरों की लिस्टिंग नहीं हुई है. उसकी लिस्टिंग होने के बाद इनकी नेटवर्थ ताइवान और इजरायल जैसे देशों की जीडीपी से ज्यादा हो जाएगी. अनुमान है कि स्पेसएक्स के शेयरों का कारोबार शुरू होते ही इनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगी.
लैरी पेज की तुलना में 3 गुना नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, SpaceX के IPO से पहले ही मस्क लगभग 971 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे. उनके बाद दूसरे स्थान पर अल्फाबेट के सह-संस्थापक लैरी पेज थे, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 304 अरब डॉलर थी. इसका मतलब है कि मस्क की संपत्ति, लैरी पेज की तुलना में 3 गुना है.