प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश प्रभु के रेल बजट की जमकर तारीफ की. प्रभु के भाषण की समाप्ति पर प्रधानमंत्री अपनी सीट से उठकर रेल मंत्री की सीट के पास गए और हाथ मिलाकर उन्हें
बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रेल बजट का देश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी असर होगा.
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं पिछली सरकारों के रेल बजट की नहीं करना चाहता, लेकिन ये जरूर कहूंगा कि गत सरकार के पांच सालों के बजट की तुलना में सुरेश प्रभु ने ढाई गुना निवेश के साथ जंप लगाई.'
मोदी ने कहा कि यह बजट विकास की दिशा में उत्तम कदम है. उन्होंने अंत्योदय ट्रेन और दीनदयाल डिब्बों को सराहनीय प्रयास बताया. रेल बजट में लम्बी दूरी की पूर्णतया अनारक्षित
सुपरफास्ट रेलगाड़ी ‘अंत्योदय एक्सप्रेस’ चलाने का प्रस्ताव किया है. इसके अलावा लंबी दूरी की कुछ अन्य रेलगाड़ियों में दो से चार ‘दीनदयालु’ सवारी डिब्बे भी लगाने का प्रस्ताव किया गया है.
बजट से जुड़ी सभी खबरें