कोचिंग फायरिंग मामले में Arms Act के तहत केस दर्ज होने के बाद खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. यही वजह है कि खान सर पटना से गायब हो गए हैं. एसआईटी की टीम उन्हें पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी तरफ उनके वकील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिकाएं लगाई है.