scorecardresearch
 

बिहार की मंत्री के प्राइवेट हॉस्पिटल पर चला बुलडोजर

बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ. वरुण कुमार से जुड़े निजी अस्पताल की बाउंड्री वॉल को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था. कार्रवाई सीतामढ़ी रिंग बांध सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की गई. प्रशासन ने कहा कि परियोजना के लिए सभी अतिक्रमणों पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ. वरुण कुमार से जुड़े निजी अस्पताल की बाउंड्री वॉल पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की बाउंड्री सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी, जिसे रविवार को तोड़ दिया गया.

यह कार्रवाई सीतामढ़ी रिंग बांध सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत रीगा अंचल क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान की गई. प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क विस्तार में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया, जिसमें मंत्री से जुड़े अस्पताल की बाउंड्री भी शामिल थी.

प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में संबंधित अस्पताल की बाउंड्री को भी हटाया गया.

डॉ. श्वेता गुप्ता जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं. वह शिवहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनी हैं. मंत्री बनने के बाद यह पहला अवसर है जब उनके परिवार से जुड़े संस्थान पर अतिक्रमण के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई हुई है.

Advertisement

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है. हालांकि, इस मामले में मंत्री या उनके परिवार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सभी अतिक्रमणों पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement