scorecardresearch
 

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! 6 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी फरार

रोहतास जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गांव में 6 बच्चों की मां सरिता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक महिला का अपने पड़ोसी से लंबे समय से प्रेम संबंध था. हत्या के बाद आरोपी परिवार समेत फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
खेत में साग तोड़ने गई थी महिला.(Photo: Representational)
खेत में साग तोड़ने गई थी महिला.(Photo: Representational)

बिहार के रोहतास जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गांव में 6 बच्चों की मां सरिता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पड़ोसी और कथित प्रेमी कमलेश बिंद पर हत्या का आरोप लगा है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक सरिता देवी की उम्र करीब 44 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले कमलेश बिंद से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें: रोहतास में जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक सरिता देवी के पति मुन्ना बिंद मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं. इसी बीच शनिवार को महिला खेत में साग तोड़ने गई थी, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

खेत में हुआ विवाद, चली लाठी-डंडे और मारपीट

पुलिस के मुताबिक खेत में हुए विवाद के दौरान कमलेश बिंद ने कथित तौर पर सरिता देवी के साथ मारपीट की. आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शिवसागर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मृतका के पति का आरोप है कि इस घटना में केवल कमलेश बिंद ही नहीं बल्कि उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

SDPO ने क्या कहा?

सासाराम के SDPO-1 विप्लव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि सरिता देवी और कमलेश बिंद के बीच लंबे समय से संबंध थे, जिसको लेकर दोनों परिवारों में तनाव बना रहता था.

उन्होंने बताया कि महिला की मौत मारपीट के दौरान हुई है. हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी कमलेश बिंद अपने परिवार के साथ फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मां की मौत के बाद बिलख रहे 6 बच्चे

हत्याकांड के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. सबसे मार्मिक स्थिति मृतका के 6 बच्चों की है, जो अपनी मां की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं और लगातार रो रहे हैं.

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement