scorecardresearch
 

'पहले मुझ पर कार्रवाई करें', RJD प्रवक्ता के निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

आरजेडी में अंदरूनी विवाद एक बार फिर सामने आया है. हरेलाल यादव के निष्कासन पर रोहिणी आचार्य ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए और कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
रोहिणी आचार्य ने आरजेडी नेतृत्व पर उठाए सवाल (File Photo: ITG)
रोहिणी आचार्य ने आरजेडी नेतृत्व पर उठाए सवाल (File Photo: ITG)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण जिले के पार्टी प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए पा्र्टी से निकाले किए जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाया कि क्या अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने और ईमानदारी से काम करने वाले लोगों के लिए आरजेडी में कोई जगह नहीं बची है? उन्होंने कहा कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता का झूठा आरोप लगाकर उन्हें पार्टी से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है.

रोहिणी के मुताबिक, यह कार्रवाई उन लोगों ने कराई है, जो खुद पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं.

'साजिश करने वाले लोग...'

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिला पोस्ट में लिखा, "क्या पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने, पार्टी के लिए मजबूती एवं ईमानदारी से काम करने वालों के लिए अब जगह नहीं बची है राष्ट्रीय जनता दल में? अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़ कर सारण के प्रवक्ता श्री हरेलाल यादव का 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन उन लोगों के द्वारा की गयी दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है, जो पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं, पार्टी में रहते हुए पार्टी और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सारण का पूरा जिला संगठन वैसे लोगों के कब्जे में है, जो कहने को तो पार्टी में हैं लेकिन हकीकत में विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं, चुनाव में पार्टी विरोधी काम करते हैं. सारण का हर एक विधायक, हर पार्टी पदाधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय है और जो लोग पार्टी की भलाई के लिए जनता के बीच जाते हैं, पार्टी से जुड़े लोगों- कार्यकर्ताओं, समर्थकों के सुख-दुःख को साझा करते हैं, उनको ही ये निष्क्रिय एवं साजिश करने वाले लोग टारगेट करते हैं.

यह भी पढ़ें: 'वसूली करना जिसका धंधा, मक्कारी जिसकी फितरत...' RJD के MLC कैंडिडेट पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने आगे कहा, "संजय यादव या उसके ही जैसे लोगों पर सवाल उठाने वालों पर ही अगर कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएं. मैं आज भी पार्टी में हूं और पार्टी को संजय यादव, रमीज, सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रही हूं, आगे भी उठाती रहूंगी. मैं लालू जी की बेटी हूं, कभी गलत के सामने घुटने नहीं टेकूंगी और मेरा साथ देने वाले लोग भी किसी निष्कासन की कार्रवाई की परवाह किए बिना मेरे साथ मजबूती से खड़े ही रहेंग."

Advertisement

उन्होंने आखिरी में कहा कि फिर से दोहराती हूं, नाहक ही किसी निर्दोष, ईमानदार, जमीनी कार्यकर्त्ता, जिला स्तर के किसी पदाधिकारी को टारगेट किया जाना सरासर गलत और पार्टी के हित में नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement