scorecardresearch
 

CCTV में कैद मौत का तांडव... मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारीं 5 गोलियां

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. रोहुआ चौक के पास हुई वारदात CCTV में कैद हुई है. हमलावरों ने करीब पांच गोलियां चलाईं. घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस जमीन विवाद और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
X
जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का शक.(Photo: Manibhushan Sharma/ITG)
जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का शक.(Photo: Manibhushan Sharma/ITG)

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक स्थित बाबा मार्बल के पास का है. मृतक की पहचान प्रहलादपुर गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अंकित किसी काम से रोहुआ जा रहे थे, तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: डेढ़ घंटे के भीतर वंदे भारत समेत 3 ट्रेनों पर पथराव... कोचों के शीशे टूटे, यात्रियों में अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अंकित कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. उन्हें करीब पांच गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली उनके मुंह में भी लगी. गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.

Advertisement

अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जांच शुरू

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. मौके पर पहुंचे सिटी एसपी मोहिब्बुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

देखें वीडियो...

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है. पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

जमीन विवाद समेत कई एंगल पर जांच

सिटी एसपी मोहिब्बुल्लाह अंसारी ने बताया कि मुसहरी थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

अंकित कुमार वैशाली के रहने वाले थे और मुसहरी के प्रहलादपुर में अपने मामा के घर रहते थे. वह पहले से जमीन की ब्रोकरिंग का काम करते थे. घटना में किसकी संलिप्तता है, इसकी जांच की जा रही है.

Advertisement

घटनास्थल की जांच जारी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पांच राउंड फायरिंग की बात सामने आई है, जबकि मौत कितनी गोलियां लगने से हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. शुरुआती तौर पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement