scorecardresearch
 

यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान ने किया ऐलान

चिराग पासवान ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है. उन्होंने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पार्टी पंजाब और उत्तराखंड चुनाव पर भी फोकस करने वाली है.

Advertisement
X
चिराग पासवान की पार्टी LJP केंद्र के साथ गठबंधन में है  (File Photo- PTI)
चिराग पासवान की पार्टी LJP केंद्र के साथ गठबंधन में है (File Photo- PTI)

 बिहार के हाजीपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है.

उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि'जब मैं उत्तर प्रदेश में पंडित से लेकर पासवान की बात करता हूं, तो यह वह ब्रैकेट है जिसके बीच हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग समाहित हो जाते हैं. पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. सिर्फ यूपी ही नहीं, मैं परसों पंजाब भी जा रहा हूं.स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर विधिवत चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.'

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की राज्य इकाई ने भी वहां चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है. बिहार से शुरू हुआ पार्टी का विस्तार झारखंड और नागालैंड (जहां पार्टी के विधायक हैं) के बाद अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक पहुंच रहा है.

मौलाना के बयान पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वे किस तरह की सोच रखना चाहते हैं. धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना कतई उचित नहीं है.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस तरह की विभाजनकारी सोच वाले कई बयान सामने आएंगे. ऐसे बयानों पर ध्यान देने के बजाय सभी को 2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर ध्यान देना चाहिए.उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है, जब बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और देश का हर गांव तथा जिला विकसित होगा.

पीएम मोदी के बिहार दौरे का भी किया जिक्र

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बिहार आने वाले हैं. इस दौरान वह वैशाली में बनने वाले निफ्टेम के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement