scorecardresearch
 

Bihar: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, असम से जुड़ा अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब

बिहार के हाजीपुर में नगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ कर 526 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है. तस्कर अवध-असम ट्रेन से खेप लाए थे और एसडीओ मोड़ पर डिलिवरी देने वाले थे. पुलिस ने नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बाइक भी जब्त की है.

Advertisement
X
ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा वार.(Photo: Screengrab)
ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा वार.(Photo: Screengrab)

बिहार के हाजीपुर में नगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 526 ग्राम हेरोइन बरामद की है. गिरफ्तार तस्करों में तीन आरोपी असम के रहने वाले हैं, जबकि एक वैशाली जिले का निवासी बताया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और एक बाइक भी जब्त की है.

वैशाली पुलिस जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में नगर थाना पुलिस को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से सूचना मिली थी कि अवध-असम ट्रेन से कुछ तस्कर हाजीपुर पहुंचने वाले हैं और एसडीओ मोड़ के पास हेरोइन की डिलिवरी दी जानी है.

यह भी पढ़ें: हाजीपुर: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान घुटा दम, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने एसडीओ मोड़ के पास छापेमारी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान इनके पास से 526 ग्राम हेरोइन, 80 हजार 820 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और एक बाइक बरामद की गई.

Advertisement

असम कनेक्शन का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के होजई निवासी तजाउद्दीन, नगांव निवासी नसीरूद्दीन, नगांव की रहने वाली बीबी हवा और वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी अश्विनी कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और असम से बिहार तक ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क चला रहा था.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हेरोइन असम के दीमापुर से लाकर हाजीपुर में सप्लाई की जाती थी. महिला तस्कर बीबी हवा ने बताया कि वे लोग हेरोइन लेकर अश्विनी कुमार उर्फ गोलू को डिलिवरी देने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

जांच में जुटी पुलिस

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और अन्य टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरोह को पकड़ा. बरामदगी में 526 ग्राम हेरोइन, नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल शामिल हैं. पुलिस अब गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----
इनपुट - विकास कुमार
Live TV

Advertisement
Advertisement