scorecardresearch
 

भरत तिवारी के गांव में महापंचायत... पुलिस पर FIR के बाद मां ने कहा- उम्मीद है सच सामने आएगा

बिहार के भोजपुर में बीते 17 जून को 28 साल के भरत तिवारी का एनकाउंटर कर दिया गया. अब इस मामले में पुलिस वालों पर केस दर्ज हुआ है. इस एफआईआर के बाद भरत की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये पहला पड़ाव है. उम्मीद है जो लोग दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं आज भरत के गांव में महापंचायत होने जा रही है, जिसमें आसपास के लोग शामिल होंगे.

Advertisement
X
भरत तिवारी के गांव में आज होने जा रही महापंचायत. (Photo: ITG)
भरत तिवारी के गांव में आज होने जा रही महापंचायत. (Photo: ITG)

28 साल के भरत तिवारी की कहानी सुर्खियों में है. भरत तिवारी बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले थे. भरत के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, जिसमें भरत ने हाथों में हथियार लेकर सिस्टम को कोसते हुए नाराजगी जताई थी. इसी के बाद पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया. कई बार पुलिस भरत के घर पहुंची तो बहस भी हुई. इसी बीच बीते 17 जून को एनकाउंटर में भरत की मौत हो गई. इस मामले ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिखा कि भरत ने पुलिस के सामने हथियार फेंककर सरेंडर कर दिया था. परिजनों ने आरोप लगाया कि सरेंडर करने के बाद भी पुलिस ने भरत को गोली मार दी, ये हत्या का केस है. अब इसी मामले में सातवें दिन बड़ा अपडेट सामने आया है.

Encounter action and Mahapanchayat Bharat Tiwari mother said hope truth will come out

भरत की मां आशा देवी ने पुलिस को एक एप्लिकेशन दी थी, जिसमें एनकाउंटर से जुड़े पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस एप्लिकेशन पर जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी की कहानी... जिसे मानसिक विक्षिप्त बताया, उसी का एनकाउंटर, अब होगी न्यायिक जांच

आशा देवी ने आरोप लगाया कि 17 जून को पुलिस भरत को अपने साथ ले गई थी. वहां भरत ने फेसबुक लाइव करते हुए अपनी बातें रखी थीं और फिर हथियार छोड़कर सरेंडर कर दिया था. इसके बाद भी पुलिस ने भरत को गोली मार दी. एप्लिकेशन में यह भी आरोप लगा कि घायल हालत में भरत को पुलिस अपने साथ ले गई, जबकि उसके पिता काशीनाथ तिवारी को दिनभर थाने में रखा गया. बाद में परिजनों को खबर दी गई कि भरत की मौत हो चुकी है.

Advertisement

Encounter action and Mahapanchayat Bharat Tiwari mother said hope truth will come out

इस पूरी कहानी में यह चौथी एफआईआर दर्ज हुई. पहली बार एनकाउंटर में शामिल पुलिस अफसरों और जवानों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है. एफआईआर दर्ज होने के बाद भरत की मां का कहना था कि न्याय की लड़ाई में यह पहली सफलता है. अब उम्मीद है कि सच सामने आएगा और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. अब सबकी निगाहें जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई पर हैं.

Encounter action and Mahapanchayat Bharat Tiwari mother said hope truth will come out

एनकाउंटर के बाद भरत की मां और भाई ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ये फर्जी एनकाउंटर है. भरत की हत्या की गई है. झूठी बातें कहते हुए भरत को मानसिक रूप से विक्षिप्त कहा था, जबकि भरत बिल्कुल ठीक था. उसको बेवजह बदनाम किया गया. भरत की मां ने कहा था कि बेटा बीएससी कर चुका था. नौकरी के लिए भी तैयार कर रहा था. इसी बीच वह समाजसेवा से जुड़ गया था. वह यहां के बाढ़ पीड़ित लोगों के हक में आवाज उठा रहा था. उसको पुलिस ने धोखे से मार दिया.

Encounter action and Mahapanchayat Bharat Tiwari mother said hope truth will come out

परिवार ने ये भी आरोप लगाया था कि पुलिस घर में घुस आई थी और भरत को मार देने की धमकी दी थी. मेरा बेटा जवैनिया गांव के विस्थापितों को फिर से बसाए जाने की मांग कर रहा था, लेकिन उसकी बात किसी अधिकारी या सरकार ने नहीं सुनी. इसी बीच उसने हथियार उठा लिया था.

Advertisement

भरत तिवारी के गांव में आज होने जा रही महापंचायत

जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश वर्मा को हटा दिया गया है. अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय से अटैच किए गए हैं. सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद ये एक्शन हुआ है. जगदीशपुर के नए एसडीपीओ पंकज मिश्रा बने हैं. बता दें कि भरत तिवारी की मां के आवेदन पर DSP, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हो चुकी है. यह कार्रवाई एनकाउंटर को लेकर उठे सवालों और परिजनों की शिकायत के आधार पर की गई है. भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर आज बिलौटी गांव में कुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है. इसमें एनकाउंटर से नाराज स्थानीय लोग सहित अन्य लोग शामिल होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement