सुहागरात के बाद घर में सब सामान्य था. रिश्तेदार लौट चुके थे. शादी की तस्वीरें अभी मोबाइल में नई-नई थीं. दूल्हा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत मानकर खुश था. लेकिन 16 दिन बाद जब सुबह आंख खुली, तो बिस्तर खाली था. दुल्हन गायब थी. और सिर्फ दुल्हन ही नहीं- घर के 72 हजार रुपये और लाखों के गहने भी साथ थे. बिहार के मुजफ्फरपुर से आई यह कहानी हैरान कर देने वाली है.
लोमा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी. परिवार का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन शादी के 16वें दिन देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी दुल्हन घर में रखे 72 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई.
सुबह जब धर्मेंद्र की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली. पहले लगा शायद घर के किसी हिस्से में होगी. लेकिन तलाश शुरू हुई तो मामला अलग निकला. परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. जब घर के बक्से और अलमारी देखी तो नकदी और जेवर गायब मिले.

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर पत्नी ने नहीं लगाने दिया पति को हाथ, जबरदस्ती छूने की कोशिश पर जड़ दिया थप्पड़, बाद में सिर भी फोड़ा
यहीं से कहानी पलटी. परिवार को शक हुआ कि दुल्हन अकेले नहीं गई, बल्कि सबकुछ प्लान करके गई है. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी सिर्फ बहाना थी और मकसद घर का सामान लेकर फरार होना था. धर्मेंद्र ने पुलिस से मामले की शिकायत की और कहा कि पत्नी अचानक घर से गायब हो गई है.
लेकिन कहानी का दूसरा हिस्सा भी है. दुल्हन के परिवार ने पलटवार किया. उनका कहना है कि उनकी बेटी अपने मन से नहीं गई. उन्होंने ससुराल वालों पर ही उसे गायब करने का आरोप लगा दिया. यानी एक तरफ दूल्हा कह रहा है- दुल्हन गहने लेकर भाग गई. दूसरी तरफ लड़की का परिवार कह रहा है- हमारी बेटी को गायब किया गया है.
पूरी कहानी को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
गायघाट थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
16 दिन तक सब सामान्य रखना और फिर एक रात में नकदी-गहने लेकर गायब हो जाना, लोगों को हैरान कर रहा है. सबसे ज्यादा सदमे में दूल्हा है. शादी को अभी दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए थे कि उसका घर थाने और बयानबाजी तक पहुंच गया. शादी की खुशियां काफूर हो गईं.