scorecardresearch
 

ढोल, गुलाल और पटाखों की गूंज... बंगाल में BJP की जीत पर दरभंगा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

बीजेपी की चुनावी जीत के बाद बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय टावर चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए रंग-गुलाल लगाया और पटाखे छोड़कर होली-दिवाली जैसा माहौल बनाया गया. इस दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधायक मुरारी मोहन झा ने खुद झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं में बांटी.

Advertisement
X
सांसद-विधायक ने ठेले पर बनाई झालमुड़ी.(Photo: Prahalad Kumar/ITG)
सांसद-विधायक ने ठेले पर बनाई झालमुड़ी.(Photo: Prahalad Kumar/ITG)

बिहार के दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया. भारतीय जनता पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में लहेरियासराय टावर चौक पर इकट्ठा हुए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते अपनी खुशी का इजहार किया. जश्न का माहौल ऐसा था मानो एक साथ होली और दिवाली मनाई जा रही हो. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली जैसा उत्सव बनाया, वहीं पटाखे छोड़कर दिवाली का माहौल भी तैयार किया.

इस जश्न की खास बात यह रही कि मौके पर झालमुड़ी और भूंजा के ठेले लगाए गए थे. इन ठेलों पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई थी, जिसमें वे बंगाल चुनाव के दौरान झालमुड़ी खाते दिखे थे. कार्यकर्ताओं ने इस प्रतीक को जीत की खुशी से जोड़ा और बड़े उत्साह के साथ लोगों को झालमुड़ी खिलाई.

यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज, ब्लैंक सिम और बायोमेट्रिक मशीन... दरभंगा से ऑपरेट हो रहा इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड रैकेट बेनकाब

दरभंगा

जश्न में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला.

सांसद और विधायक ने खुद बनाया झालमुड़ी

इस मौके पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और केवटी से बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा भी जश्न में शामिल हुए. दोनों नेताओं ने खुद अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बांटी. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा.

Advertisement

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है और बंगाल की जनता ने भी पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है.

दरभंगा

उन्होंने कहा कि दरभंगा के लहेरियासराय टावर चौक पर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है, जहां लोगों के बीच अत्यधिक उत्साह और खुशी का माहौल है.

जीत के बाद दिए गए राजनीतिक बयान

विधायक मुरारी मोहन झा ने भी इस जीत को जनसमर्थन का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या का “सही इलाज” किया जाएगा.

दरभंगा

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में बनाए जा रहे बाबरी मस्जिद को बाबर की निशानी बताते हुए इसे पूरी तरह ध्वस्त किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बाबर एक आक्रांता था और उसकी निशानी के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है.

जश्न के दौरान दिए गए इन बयानों के बीच दरभंगा में जीत का उत्साह लगातार जारी रहा. ढोल-नगाड़ों, रंग-गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने इस जीत को बड़े उत्सव के रूप में मनाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement