scorecardresearch
 

बिहार में आंधी-तूफान से 5 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर में दो, जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुंगेर में एक-एक व्यक्ति की जान गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की गई है.

Advertisement
X
 5 लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी.(Photo: Representational)
 5 लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी.(Photo: Representational)

बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है. मंगलवार रात से शुरू हुए खराब मौसम के बीच अलग-अलग जिलों में दीवार गिरने, पेड़ टूटने और अन्य बारिश संबंधी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है.

बताया गया कि मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों की जान गई, जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुंगेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. लगातार खराब मौसम की वजह से कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की शाही लीची पर मौसम की मार, फसल को 70 फीसदी तक नुकसान, टेंशन में किसान!

घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राहत सहायता देने का निर्देश दिया है.

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जाए. प्रशासन को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

Advertisement

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

मौसम को लेकर अलर्ट जारी

बारिश और तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में हालात प्रभावित हुए हैं. प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

सरकार की ओर से कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की मदद ली जाए, ताकि जनहानि को रोका जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement